news

सीएमएचओ ने किये चिकित्सा संस्थानो के औचक निरीक्षण

सीएमएचओ ने किये चिकित्सा संस्थानो के औचक निरीक्षण

गैर संचारी रोग नियंत्रण, क्षय उन्मुलन कार्यक्रम एवं लाडो प्रोत्साहन योजना को लेकर दिये दिशा निर्देश चिकित्सकीय प्रबंधन एवं मरीजो की मिलने वाली सुविधाओं को जांचा राजसमंद, 5 फरवरी। सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने शहरी आरोग्य मंदिर मण्डा, सिटी डिस्पेंसरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ब्लॉक देलवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालोर, खमनोर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उठारड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खमनोर का औचक निरीक्षण किया तथा चिकित्सा अधिकारीयां, नर्सिंग अधिकारीयों के साथ विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमो एवं विभागीय जनकल्याणकारी योंजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की। उन्होंने शहरी आयुष्मान केन्द्र मण्डा एवं सिटी डिस्पेंसरी में दी जा रही…
Read More
विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में ‘द कैंसर क्वेस्ट’ की अभूतपूर्व सफलता

विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में ‘द कैंसर क्वेस्ट’ की अभूतपूर्व सफलता

‘द कैंसर क्वेस्ट’  में कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान, उपचार, पुनर्वास और फॉलोअप जैसे महत्वपूर्ण विषयों हुआ मंथन उदयपुर, 5 फरवरी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उदयपुर में टीएयू (तंबाकू जागरूकता एवं नशा समझ) द्वारा "द कैंसर क्वेस्ट - प्ले फॉर पर्पस" का आयोजन किया गया, जिसने जनभागीदारी, संवाद और जागरूकता के नए मानदंड स्थापित किए। छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। थर्ड स्पेस, उदयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक भाषणों के स्थान पर खेल, टीम आधारित गतिविधियाँ और अनुभवात्मक सत्र आयोजित किए गए। इनके माध्यम से कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान,…
Read More
डॉ. विप्लवी दीनदयालधाम जायेगें

डॉ. विप्लवी दीनदयालधाम जायेगें

उदयपुर, 5 फरवरी। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी 11फरवरी को उत्तरप्रदेश में मथुरा के समीप पं. दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव नगला चंद्रभान में स्थित दीनदयालधाम जायेगे। डॉ. विप्लवी वहां पर  एकात्ममानवदर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में दीनदयाल उपाध्याय से सम्बन्धित अपने शोध के विषय पर जानकारी देगें। ज्ञातव्य है डॉ. विप्लवी ने दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध के बाद पुस्तक लेखन भी किया है, इनके शोध पत्रों का प्रकाशन भी हुआ है।
Read More
एमबी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

एमबी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उदयपुर 5 फरवरी 2026| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय  की अव्यवस्थित एवं चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर शीघ्र सुधार की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि महाराणा भूपाल चिकित्सालय दक्षिण राजस्थान का प्रमुख सरकारी चिकित्सालय है, जहाँ प्रतिदिन दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब एवं मध्यम वर्ग के हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। वर्तमान में अस्पताल में आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं की कमी के कारण मरीजों को आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में उपलब्ध कई स्वास्थ्य…
Read More
सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत जांच कराने के निर्देश

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत जांच कराने के निर्देश

-सांसद डॉ रावत ने संसद में उठाया प्रश्न, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के बारे में मांगी जानकारी -राजस्थान में 367 महिला कर्मचारियों की भर्ती, उदयपुर में 95 उदयपुर। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) ने सभी राज्यों, संघ राज्यक्षेत्र की एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) सोसायटियों को ईएमआरएस छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। यह जांच जिला प्रशासन अथवा जिला कलेक्टरों के समन्वय से और जिला स्तर पर मौजूद सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाते हुए की जाएगी। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न के…
Read More
स्थापना दिवस पर गौ माता की हुई सेवा, गरीबों को कराया भोजन

स्थापना दिवस पर गौ माता की हुई सेवा, गरीबों को कराया भोजन

उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल महिला समिति की प्रचार प्रसार मंत्री शारदा अग्रवाल ने बताया कि समाज की स्थापना को 35 वर्ष पूर्ण होने पर महिला समिति की अध्यक्षा रमा मित्तल व सचिव संतोष पित्ती के मार्गदर्शन में गौशाला जाकर गौ माता को चारा गुड एवं लापसी खिलाई गई। वहीं हॉस्पिटल जाकर भोजनशाला में मरीजों व उनके परिजनों को भोजन करवाया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी के एम जिंदल, बालमुकुंद पित्ती, सचिव राजेश अग्रवाल, सी पी बंसल, रविन्द्र अग्रवाल, संदीप गोयल एवं ज्ञानेश्वर बंसल उपस्थित रहें। वहीं महिला समिति की ओर से मधु गर्ग, लीलावती मित्तल, मनिता, शशि पित्ती, अनामिका व…
Read More
पशुपति नाथ गौशाला गौ माता को खिलाई हरी घास

पशुपति नाथ गौशाला गौ माता को खिलाई हरी घास

उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोशन गोसेवा ट्रस्ट व विद्यार्थी कल्याण संस्थान के तहत आज मकर संक्रांति महोत्सव के तहत प्रत्येक गौशाला में दी जाने वाली हरी घास की गाड़ी में पशुपति नाथ गौशाला में गौ माता को रचका खिलाया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी हेमन्त वैष्णव, अनीता वैष्णव, स्वीटी जैन व अखिल भारतीय दिवाकर विचार मंच उदयपुर की पूरी टीम ने बढ़ चढ़कर गौ माता की सेवा की इस पूरे कार्यक्रम का निर्देशन गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा के अध्यक्ष मुकेश जैन ने किया।
Read More
देहरादून में आयोजित नेशनल पेंसेक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर के भावीन अनेजा ने जीता कांस्य पदक

देहरादून में आयोजित नेशनल पेंसेक सिलाट प्रतियोगिता में उदयपुर के भावीन अनेजा ने जीता कांस्य पदक

उदयपुर। देहरादून (उत्तराखंड) में दिनांक 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित तीसरी ऑल इंडिया नेशनल पेंसेक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में उदयपुर के खिलाड़ी भावीन अनेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर केटेगरी के अन्डर 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर उदयपुर पेंसेक सिलाट एसोसिएशन के सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भावीन अनेजा की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भावीन को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी के लिए बल्कि उदयपुर और पूरे राजस्थान के…
Read More
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के प्लेटिनम जुबली वर्ष में यूटीबीए टैक्स फ्रेटरनिटी टूर्नामेंट का आगाज

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के प्लेटिनम जुबली वर्ष में यूटीबीए टैक्स फ्रेटरनिटी टूर्नामेंट का आगाज

उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्लेटिनम जुबली वर्ष में टैक्स बार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित यूटीबीए टैक्स फ्रेटरनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का आयोजन इस वर्ष भी भव्य स्तर पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 7 फरवरी 2026 से होगा, जबकि इसका भव्य फाइनल एवं समापन समारोह 15 फरवरी 2026 को नाथद्वारा स्थित मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा एवं स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन सीए पंकज जैन ने जानकारी साझा करते हुए हुए बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले 35 वर्षों से…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

उदयपुर, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को नई दिल्ली में सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। संसद भवन में हुई इस भेंट के दौरान दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक संवाद हुआ। पीएम मोदी ने उदयपुर आने का दिया आश्वासन डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने पीएम मोदी को मेवाड़ (उदयपुर) आने का न्योता दिया। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें उदयपुर आने का आश्वासन दिया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगतिशील सशक्त भारत की दुनिया में स्थापित नई पहचान के लिए शुभकामनाएं…
Read More
error: Content is protected !!