आरएनटी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2026 का 15 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स संपन्न, छात्रों ने ली चरक शपथ
उदयपुर, 3 अक्टूबर। रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विगत 15 दिनों से चल रहे फाउन्डेशन कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन रहीं। कार्यक्रम का संचालन थ्वनदकंजपवद ब्वनतेम की नोडल अधिकारी डॉ. पूजा धाबाई ने किया। 15 दिवसीय फाउन्डेशन कोर्स के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए मानसिक एवं व्यावहारिक रूप से तैयार किया। एमेरिटस प्रोफेसर, मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय डॉ. गायत्री तिवारी ने समय प्रबंधन, तनाव…
