आयड बस्ती का हिन्दू सम्मेलन विशाल कलश यात्रा में उमड़ा जनसमूह
उदयपुर 03 फरवरी / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सर्वसमाज की ओर से आयड़ बस्ती की ओर से विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। संयोजक गणेश पालीवाल ने बताया कि कलश यात्रा सुथारवाड़ा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई जो छीपा मोहल्ला, विवेकानंद चौराहा, विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए शताब्दी चौराहे पर पहुंची जहॉ रेली धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी। शोभायात्रा में बड़ी संख्यॉ में महिलाएॅ पारम्परिक परिधान चुंदड पहने मंगल कलश लिए चल रही थी। पूरे रास्ते कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। युवा वाहिनी सफेद कुर्ता पायजामा, केसरिया साफा पहने अपने हाथों में केसरिया झण्डा…
