सुरों की मंडली महिला विंग का म्यूजिकल मंथ मार्च में, मधुश्री बैंक्वेट हॉल अशोका पैलेस में हुआ पोस्टर विमोचन
उदयपुर। सुरों की मंडली महिला विंग की ओर से मार्च माह को म्यूजिकल मंथ के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष आयोजन का पोस्टर विमोचन मंगलवार 24 फरवरी को मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में किया गया। इस अवसर पर संयोजिका मधु केवल्या, दिव्या सारस्वत, नूतन बेदी, नीलम पटवा, हेमा जोशी एवं प्रेमलता कुमावत उपस्थित रहीं। सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि पूरे मार्च महीने में संगीत एवं रचनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच देना और संगीत केमाध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना है। म्यूजिक प्रोग्राम…
