बांसवाड़ा

नंदनी माता के नवीन मंदिर पर शनिवार को  शिखर, गणेश मूर्ति व ध्वजदंड की स्थापना

नंदनी माता के नवीन मंदिर पर शनिवार को शिखर, गणेश मूर्ति व ध्वजदंड की स्थापना

51 कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन माताजी पाठ व हवनात्मक आयोजन बडोदिया (बांसवाड़ा) फाल्गुन कृष्ण पंचमी, शुक्रवार को वागड़ के पावागढ़ के नाम से प्रसिद्ध नंदनी माता शक्ति पीठ पर चल रहे मंदिर शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव एवं 51 कुण्डीय शतचंडी गणेशयाग, रुद्र-भैरव याग महायज्ञ के तृतीय दिवस विविध धार्मिक अनुष्ठान विधिविधान से संपन्न हुए। प्रातःकालीन वेला में महोत्सव के प्रधान आचार्य किशोर शुक्ला एवं सह आचार्य कपिल भाई शास्त्री के निर्देशन में स्थापित देवता पूजन, रुद्रयाग, महास्नपन (108 कलशात्मक), तत्वन्यास, महान्यास, शांतिक-पौष्टिक होम, मूर्त्यादि होम, देवीयाग, शय्याधिवास एवं सायंकालीन पूजन-आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की…
Read More
मां त्रिपुरा सुंदरी मंडल ने मां नंदनी को अर्पित की 500 मीटर लंबी चुनरी

मां त्रिपुरा सुंदरी मंडल ने मां नंदनी को अर्पित की 500 मीटर लंबी चुनरी

साढ़े तीन तोले का रजत छत्र भी भेंट बड़ोदिया (बांसवाड़ा) फाल्गुन कृष्ण तृतीया बुधवार को नंदनी माता मंदिर में शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन भक्ति व आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। नंदनी माता विकास समिति के भूपेश पटेल व मुदित जोशी ने बताया कि बड़ोदिया गांव की सकल हिंदू समाज की मातृशक्ति एवं मां त्रिपुरा सुंदरी मंडल द्वारा मां नंदनी को लगभग 500 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। मंडल की सदस्य आशा पंचाल व दीपिका कलाल ने बताया कि करीब 200 से अधिक महिलाएं लक्ष्मीनारायण मंदिर से…
Read More
हेमाद्रि संकल्प, गणपति पूजन व आरती के साथ महोत्सव का शुभारंभ

हेमाद्रि संकल्प, गणपति पूजन व आरती के साथ महोत्सव का शुभारंभ

गंगाजल कलशों से आज मंगलमय होगा वागड़ पावागढ़ धाम का पर्वत बड़ोदिया (बांसवाड़ा) वागड़ के पावागढ़ के नाम से विख्यात देवी तीर्थ नंदनी माता मंदिर में सकल सनातनी समाज एवं नंदनी माता तीर्थ विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय शिखर प्रतिष्ठा एवं 51 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ, लघुरुद्र व भैरव महायाग का शुभारंभ बुधवार को विधिविधान से हुआ। विकास समिति के भूपेश पटेल व मुदित जोशी ने बताया कि आचार्य किशोर शुक्ला के सानिध्य में प्रधान कुंड के यजमान अशोक पुत्र हिरालाल प्रजापत, शिखर यजमान रूपेंग सोलंकी पुत्र लवजी सोलंकी सपरिवार, कीर्ति स्तंभ यजमान नितेश कलाल पुत्र छगनलाल कलाल,…
Read More
विधानसभा अध्यक्ष के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव

विधानसभा अध्यक्ष के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव

उदयपुर, 2 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के यात्रा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार देवनानी बुधवार 3 जनवरी को अहमदाबाद से डूंगरपुर-बांसवाड़ा होते हुए रात्रि में उदयपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे और गुरुवार 4 जनवरी की सुबह 7ः55 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पूर्व में श्री देवनानी का मंगलवार रात्रि में उदयपुर पहुंचने का कार्यक्रम था।
Read More
केबिनेट मंत्री खाचरियावास आज उदयपुर आकर बांसवाड़ा जाएंगे

केबिनेट मंत्री खाचरियावास आज उदयपुर आकर बांसवाड़ा जाएंगे

उदयपुर, 7 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मंगलवार 8 अगस्त की सुबह 7ः50 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सर्किट हाउस आएंगे और सुबह 10 बजे राजकीय वाहन से बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Read More
error: Content is protected !!