उदयपुर

उदयपुर महिला हॉकी इतिहास में नेशनल क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी विद्यापीठ – उदयपुर के लिए गौरव का क्षण: कर्नल प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर महिला हॉकी इतिहास में नेशनल क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी विद्यापीठ – उदयपुर के लिए गौरव का क्षण: कर्नल प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 28 दिसंबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर की टीम ने पांच दिवसीय वेस्ट जोन महिला हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को एक नया इतिहास रच दिया। विद्यापीठ की महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की टीम को 8-1 के अंतर से हरा पहली बार नेशनल के लिए क्वालीफाई करने का गौरव हासिल किया। उदयपुर के हॉकी के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखने वाली राजस्थान विद्यापीठ पहली टीम है। विद्यापीठ की महिला हॉकी टीम अब जनवरी 2023 को.पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलपति प्रो…
Read More
एसीएस पीएचईडी की अध्यक्षता में हुई एसएलएसएससी 35 वीं बैठक 1097 करोड़ रूपए की 512 लघु पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी 595 गांवों में 1 लाख 12 हजार 837 नए जल कनेक्शन होंगे

एसीएस पीएचईडी की अध्यक्षता में हुई एसएलएसएससी 35 वीं बैठक 1097 करोड़ रूपए की 512 लघु पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी 595 गांवों में 1 लाख 12 हजार 837 नए जल कनेक्शन होंगे

जयपुर-जयपुर, 28 दिसंबर। प्रदेश के 10 जिलों के 595 गांवों में 1 लाख 12 हजार 837 नए हर घर जल कनेक्शन होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की मंगलवार को हुई 35वीं बैठक में इन जिलों की 1 हजार 97 करोड़ रूपए से अधिक की 512 लघु पेयजल परियोजनाओं (ओटीएमपी) को मंजूरी दी गई। बैठक में उदयपुर जिले के 446 गांवों के 94 हजार 928 घरों में नए हर घर जल कनेक्शन देने के लिए 803 करोड़ 49 लाख रूपए की 422 ओटीएमपी, जैसलमेर जिले…
Read More
निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में लाभान्वित हो रहे है ग्रामीण

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में लाभान्वित हो रहे है ग्रामीण

उदयपुर, 28 दिसंबर। झाडोल में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में अर्श भगंदर चिकित्सा शिविर के चौथे दिन बुधवार को 20 अर्श भगंदर के रोगियों की शल्य चिकित्सा की गई। शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर में कायचिकित्सा के 155 रोगियों आमवात, गठिया वादी, कमर दर्द, दमा के रोगियों को परामर्श दिया व निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। इस चिकित्सा शिविर में प्रयोगशाला परीक्षण हेतु जांच कार्य में डॉ.बी.सी.कटारा व मेल नर्सिंग अधिकारी गजेंद्र पूर्बिया के साथ लैब टेक्नीशियन का भरपूर सहयोग रहा। इस शिविर में कार्यरत वरिष्ठ कंपाउंडर वाली लाल दांगी शंभू लाल…
Read More
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम सीएचसी टीडी, पीएचसी पई एवं अलसीगढ़ का किया मूल्यांकन

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम सीएचसी टीडी, पीएचसी पई एवं अलसीगढ़ का किया मूल्यांकन

उदयपुर, 28 दिसंबर। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिले के 3 अस्पतालों का सर्टिफिकेशन करने राज्य स्तरीय अधिकारी चरण सिंह, हरफूल एवं सुधीर भट्ट के नेतृत्व में राज्य गुणवत्ता आश्वासन दल जिले के चार दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचा। पहले दिन गिर्वा तहसील के सीएससी टीडी के निरीक्षण में अस्पताल में स्वच्छता, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण, इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरण, सेवाओं तथा मानव संसाधन की उपलब्धता आदि मापदंडों पर खरा पाया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.एस.एल.बामणिया, एडिशनल सीएमएचओ डॉ.रागिनी अग्रवाल, डीपीएम जी.एस.राव, डीपीएम सदाकत अहमद, जिला क्वालिटी सेल मेंबर डॉ. पीयूष व्यास और गणेश चौधरी, सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ.मीता जायसवाल…
Read More
एनसीसी कैडेट्स ने किया उदयपुर भ्रमण

एनसीसी कैडेट्स ने किया उदयपुर भ्रमण

उदयपुर, 28 दिसंबर। उदयपुर के इंडो अमेरिकन स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर के दस दिवसीय राष्ट्रीय शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप के तीसरे दिन उत्तर पूर्वी निदेशालय के सात प्रदेश के कैडेट ने एजुकेशनल टूर के अंतर्गत करणी माता मंदिर, पिछोला झील, दूध तलाई का भ्रमण किया। कैंप कमांडर कर्नल राजेश कुमार ने बताया कि असम, त्रिपुरा मेघालय, नागालैंड के कैडेट उदयपुर की प्राकृतिक छटा देखकर अभिभूत हुए। एनईआर निदेशालय की केडेट कैप्टन ऑफिसर अंकिता व एडम ऑफिसर मेजर छाया कोरवाल ने भी विचार रखे। मेजर रेखा पालीवाल ने भी सहयोग दिया। शाम को सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में…
Read More
आईआईएम संस्थान में मिला पैंथर शावक वन विभाग की टीम ने बिछडे शावक को मां से मिलाया

आईआईएम संस्थान में मिला पैंथर शावक वन विभाग की टीम ने बिछडे शावक को मां से मिलाया

उदयपुर, 28 दिसंबर। उदयपुर के बलीचा स्थित भारतीय प्रबन्धन संस्थान बलीचा में पैंथर शावक मिलने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो दिन तक लगातार प्रयास करते हुए इस बिछडे शावक को उसकी मां से मिलवाकर वन्यजीव प्रेम की एक मिसाल पेश की। आईआईएम के कर्मचारी ने क्षेत्रीय वन अधिकारी (पश्चिम) विजेन्द्र सिंह सिसोदिया को दूरभाष पर सूचना दी कि एक पैंथर का बच्चा संस्थान की पहली मंजिल पर बैठा हुआ है। सूचना पर सिसोदिया ने वनरक्षक कमलाशंकर मीणा व पशु रक्षक मेहताब सिंह के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर शावक को अपने कब्जे…
Read More
हार्टफुलनेस ध्यान के तीन दिवसीय सत्र का आयोजन स्काउट-गाइड के युवाओं को दिए तनाव से मुक्त रहने के टिप्स

हार्टफुलनेस ध्यान के तीन दिवसीय सत्र का आयोजन स्काउट-गाइड के युवाओं को दिए तनाव से मुक्त रहने के टिप्स

उदयपुर, 28 दिसंबर। हार्टफुलनेस संस्था की ओर से युवा पीढ़ी को तनाव से मुक्त रखने के साथ स्वस्थ रहने के लिए लगातार ध्यान सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इस संस्था के स्टेट समन्वयक आरएएस मुकेश कुमार के समन्वय और राज्य सचिव नरेन्द्र औदिच्य की पहल पर झाड़ोल में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के युवाओं के लिए तीन दिवसीय ध्यान सत्र का आयोजन किया गया । इसमें प्रशिक्षक लता पटेल और मधु मेहता ने वर्तमान दौर के व्यस्ततम समय में ध्यान का महत्व बताया और विभिन्न सत्रों के माध्यम से ध्यान करवाया। दूसरे दिन गुजरात केडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा…
Read More
जन जागरूकता शिविर में पात्र जनों को 29 लाख रुपए की ऋण स्वीकृति की जारी हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ- डॉ. यादव

जन जागरूकता शिविर में पात्र जनों को 29 लाख रुपए की ऋण स्वीकृति की जारी हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ- डॉ. यादव

उदयपुर, 28 दिसंबर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री डॉ शंकर यादव बुधवार को उदयपुर दौरे पर रहे। डॉ. यादव ने नगर निगम के पंडित दीनदयाल सभागार में अनुजा निगम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम, एनएसटीएफडीसी, एनएससीएफडीसी, एनबीसीएफडीसी व एनएचएफडीसी के तत्वावधान में आयोजित जन जागरूकता शिविर में पात्रजनों को लाभान्वित किया। इस कार्यक्रम में अनुजा निगम के महाप्रबंधक शीशराम चावला और राष्ट्रीय कर्मचारी सफाई विकास निगम की डीजीएम रुचि शर्मा व सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मांधाता सिंह भी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ यादव व अन्य…
Read More
पारिस्थितिकी विकास पर्यटन समिति की बैठक

पारिस्थितिकी विकास पर्यटन समिति की बैठक

पर्यटन के क्षेत्र में नवाचारों के साथ ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिले-कलक्टर उदयपुर, 27 दिसंबर। पारिस्थितिकी विकास पर्यटन समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने वन क्षेत्र के आसपास स्थित जलीय स्त्रोंतों जैसे मेनार, बड़ा मदार, मादड़ी तालाब इत्यादि को इस योजना में शामिल करने हेतु प्रस्तावित किया तथा पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर चर्चा की। कलक्टर ने शिल्पग्राम की तर्ज पर देवला, कोटडा, जयसमंद, झाडोल में भी ग्रामीण शिल्पग्राम स्थापित करने हेतु चिन्हित करने के निर्देश दिये तथा इन ग्रामाीण शिल्पग्रामों में वनोत्पाद व संास्कृतिक दृष्टि से…
Read More
किसानों, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को दी बैंकिंग सेवाओं व सुविधाओं की जानकारी

किसानों, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को दी बैंकिंग सेवाओं व सुविधाओं की जानकारी

उदयपुर, 27 दिसंबर। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की लोसिंग शाखा की ओर आयोजित शिविर में किसानों, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय साक्षरता, ग्राहक अधिकार, लोकपाल व सुरक्षित बैंकिंग की जानकारी दी गई। शिविर में सामाजिक सुरक्षा की बीमा योजनाओं की भी जानकारी दी गई। मौजूद लोगों को बैंक की एटीएम वैन पर भी ट्रेनिंग दी गई। कैम्प में शाखा प्रबंधक हरीश डांगी, बैंक के स्टाफ विश्वा लाल, नरेश तथा वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद व राजीवीका की बैंक सखी गोमती राजपूत आदि उपस्थित रहे।
Read More
error: Content is protected !!