सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हों सार्थक प्रयास – जिला कलक्टर
लगातार हादसों वाली जगहों को चिन्हित कर जरूरी कदम उठाने पर जोर फतहसागर रिंग रोड पर स्पीड लिमिट तय जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उदयपुर, 10 फरवरी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रारंभ में समिति के सदस्य सचिव पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अभिनंदन जैन ने गत बैठक कार्यवाही अनुपालना रिपोर्ट का वाचन किया। जिला कलक्टर श्री मेहता ने सड़क हादसों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए…
