केंद्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण
उदयपुर, 9 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देश पर प्राधिकरण सचिवएडीजे कुलदीप शर्मा द्वारा केंद्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। एडीजे शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह उदयपुर के निरीक्षण के दौरान बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, अपील चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एस टी डी इत्यादि की जानकारी ली गई। अधीक्षक केंद्रीय कारागृह राजपाल सिंह उदयपुर उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान बंदीजन की अपील एवम निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विशेष निर्देश प्रदान किए जाकर नालसा हेल्पलाइन 15100, नाल्सा पोर्टल, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल योजना, लीगल एड क्लिनिक एवं अन्य योजनाओ के…
