उदयपुर। खुशियां परिवार की तरफ़ से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊँकार में बच्चो के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता हेतु एक आरओ वाटर कूलर लगवाया गया। जिसका उद्घाटन ख़ुशियाँ परिवार के सभी सदस्यों और ग्रामीण की उपस्थिति में किया गया।
उदयपुर, 28 फरवरी। बारह वर्ष पूर्व संकल्पधारी अहिंसापुरी निएवासी बसंती लाल पगारिया का आज प्रातः देहावसान होने पर उनकी पूर्व इच्छा के अनुरूप उनके परिवारजन कमल, ललित, नवल, भगवती एवं विनोद पगारिया ने देहदान एवं आई बैंक सोसाइटी को नेत्रदान कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी पार्थिव देह को भावभीनी देहदान यात्रा के साथ आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर लाया गया। यहां सैकड़ों समाजजनों एवं परिजनों की उपस्थिति में एनाटॉमी विभाग में विधिवत रूप से देहदान की प्रक्रिया संपन्न की गई एवं मेडिकल कॉलेज की ओर से देहदान प्रमाण पत्र पगारिया परिवारजन को भेंट किया। बसंती लाल पगारिया एक मिलनसार,…
उदयपुर। गुरू कमल चन्द्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन एवं रेसक्यू टीम ने आज शाम को 5 बजे डबोक मेड़ता रोड़़ पर पानी में गिरे नीलगाय के बच्चें को रेसक्यू कर बचाया। संयज जैन ने बताया कि मेड़ता रोड़ स्थित एक विद्यालय के कुछ बच्चें और एक मेहता परिवार ने फोन कर जानकारी दी कि एक नीलगाय का बच्चा पानी में गिर गया है। जानकारी मिलते ही संस्थापक संजय जैन ने तुरंत अपनी रेस्क्यू टीम को अवगत कराया और पूरी टीम के साथ डबोक मेड़ता पहुंचे। कड़ी मेहनत और लगातार 3 घंटे के प्रयास के बाद घायल नीलगाय…
सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्म उदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट में ’धुरन्धर होली पार्टी’ का भव्य आयोजन किया जायेगा। चारों तरफ अरावली की सुरम्य वादियों से घिरे रिसोर्ट के अरावली गार्डन्स में यह पार्टी सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची की परफॉरमेंस, होली की मस्ती व धमाल के साथ 4 मार्च दोपहर 12 बजे से 3.30 तक आयोजित होगी। सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची अपने डांस ट्रूप्स के साथ करेगी लाइव परफॉर्म- निदेशक मनीष कच्छावा ने बताया कि होली की इस तरह की भव्य…
उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित भारत-कुवैत संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। लोकसभा सचिवालय के निदेशक एल.वी. रमणा के अनुसार 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए संसद में कुवैत के साथ एक संसदीय मैत्री समूह का गठन किया गया है। इस संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद डॉ रावत को भारत-कुवैत संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया है।
- ईमार्क हेल्थ टेक के नई शाखा के शुभारंभ व पोस्टर का हुआ विमोचन उदयपुर, 24 फरवरी। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में ईमार्क हेल्थ टेक कंपनी की नई शाखा के शुभारंभ एवं पोस्टर विमोचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर के गणमान्य चिकित्सकों, विभिन्न अस्पतालों के निदेशकों एवं शहर के विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत श्रृंखला से हुई, जिसमें सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद गुप्ता का स्वागत ईमार्क के निदेशकों द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत दीपक शर्मा…
उदयपुर। 24 फरवरी। राजस्थान की पर्ची सरकार की जनविरोधी कुनीतियों के चलते राजस्थान का विकास ठप्प पड़ गया है। पर्ची सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास ठप्प होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संभागीय आयुक्त कार्यालय, उदयपुर के बाहर धरना प्रदर्शन कर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संभाग में पिछले दो वर्षो…
उदयपुर, 24 फरवरी , युवा तकनीकी विद्यार्थी केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और तकनीकी पाठ्यक्रमों का समुचित लाभ उठाकर स्वयं का स्टार्टअप स्थापित कर सकता है एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए विभिन्न सरकारी एवं अर्ध-सरकारी एजेंसियां वित्तीय सहायता, तकनीकी परामर्श, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही हैं। आवश्यकता केवल इस बात की है कि युवा वर्ग तीन सी: कमिटमेंट, कनविक्शन और करेज के साथ पहल करे और अवसरों को पहचानकर आगे बढ़े। यह विचार विद्या भवन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने मंगलवार को भारत सरकार के…
उदयपुर, 24 फरवरी। त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद् मध्यप्रदेश के तत्वाधान में दिनांक 26 फरवरी 2026 को महाकाल की नगरी उज्जैन में भगवान एकलिंग जी के भव्य मंदिर, गौशाला एवं गुरुकुल का भूमि पूजन कार्यक्रम में त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज उदयपुर शहर सहित संभाग के समाजजन अधिक संख्या में भाग लेंगे। त्रिमेस उदयपुर के अध्यक्ष पवन अमरावत के अनुसार अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की अति महत्वपूर्ण बैठक महाकाल की नगरी उज्जैन में दिनांक 25 फरवरी 2026 सायं 5 बजे रखी गई है। इसमें समाज के लिए कई विषयों पर गहन चिंतन मनन होगा। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिकी का…
उदयपुर। आगामी शोक निवारण होली को लेकर श्री बिलोचिस्तान पंचायत की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शक्ति नगर स्थित श्री बिलोचिस्तान भवन में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा समाज के अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। पंचायत के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि धुलेण्डी पर्व के अवसर पर समाज के उन परिवारों के लिए, जिनके यहां गत वर्ष में शोक की स्थिति रही है, पारंपरिक शोक निवारण होली का आयोजन 3 मार्च 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे श्री…