विश्व की सबसे बड़ी व्हीलचेयर स्पर्धा का आगाज नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीसीआईए एवं राजस्थान रॉयल्स के साझे में भिड़ेगी देश की 16 टीमें।
उदयपुर ,27 नवम्बर। नारायण सेवा संस्थान, डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया एवं व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के सँयुक्त तत्त्वावधान और आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के समर्थन से रविवार को तीसरी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप आरम्भ हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदेश प्रसारण तथा राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीका राम जूली व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया के वर्चुअल उद्घाटन सम्बोधन के साथ क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जी. एल. शर्मा, डेफ पैरालंपिक ( बैडमिंटन) स्वर्ण पदक विजेता अभिनव शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा, संस्थापक कैलाश…
