उदयपुर

जीपीएफ विभाग की ओर से राजकीय कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

जीपीएफ विभाग की ओर से राजकीय कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

उदयपुर, 10 जनवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की ओर से राजकीय कर्मचारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये है। उपनिदेशक मोहम्मद रउफ ने बताया कि उदयपुर जिले मे कार्यरत कर्मचारी जिनकी जन्म दिनांक 01 अप्रेल 1963 से 31 मार्च 1964 है उनकी राज्य बीमा पॉलिसी दिनांक 1 अप्रेल 2023 को परिपक्व हो जाएगी। बीमादार अपनी अंतिम प्रीमियम कटौती माह दिसंबर 2022 के वेतन से कटवाकर परिपक्वता स्वत्व दावा प्रपत्र मय आवश्यक दस्तावेजों यथा बीमा रिकार्ड बुक (पुरानी व नयी पास-बुक मय टीवी नंबर व दिनांक अंकित कर अंतिम कटौती तक डीडीओ से प्रमाणित करवा, मूल बीमा पॉलिसी…
Read More
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ आज

सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ आज

उदयपुर, 10 जनवरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 11 जनवरी को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन से होगा। इसके पश्चात सात दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन सूचना केंद्र में होगा। शुभारंभ कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि आईजी प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा व आरटीओ पी.एल. बामनिया होंगे। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी व डीटाओ डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात व परिवहन आदि…
Read More
राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष आज उदयपुर में

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष आज उदयपुर में

उदयपुर, 10 जनवरी। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष रामसहाय बाजिया 11 जनवरी को उदयपुर दौरा पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बाजिया 11 जनवरी दोपहर 3 बजे चित्तौडगढ़ से रवाना होकर शाम 5 बजे सर्किट हाउस उदयपुर पहुंचेगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस मे करेंगे। उपाध्यक्ष बाजिया 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रट सभागार मे जिला सैनिक बोर्ड, उदयपुर की बैठक मे भाग लेंगे। बैठक पश्चात वे सैनिक विश्राम गृह एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का निरीक्षण करेंगे एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर मे पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं तथा उनके आश्रितों से संवाद…
Read More
आरके गर्ग और मधु आमेरिया को मिला राष्ट्रीय लाइफ टाइम मरु रत्न सम्मान

आरके गर्ग और मधु आमेरिया को मिला राष्ट्रीय लाइफ टाइम मरु रत्न सम्मान

उदयपुर, 8 जनवरी। मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान( डेको) एवं महिला पीजी महाविद्यालय, जोधपुर द्वारा आयोजित एक समारोह में उदयपुर के प्रोफेसर आरके गर्ग व चित्तौड़ की मधु आमेरिया को राष्ट्रीय मरू रत्न 2022 सम्मान दिया गया। इसके साथ ही 10 व्यक्तियों को मरु रत्न दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओ पी एन कल्ला, विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति नोबेल पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय क्लाइमेट चेंज के विजेता प्रोफेसर एल एन हर्ष, अध्यक्षता प्रोफेसर पी एम जोशी, प्रोफेसर एस पी व्यास एवं प्रधानाचार्य मनोरमा उपाध्याय ने की। सभी को शॉल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न, मैडल देकर सम्मानित किया गया। डेको के अध्यक्ष एवं…
Read More
क्षेत्रीय निदेशक पवन अमरावत का युवाओं ने किया अभिनंदन युवा ही देश का सच्चा भविष्य – पण्ड्या

क्षेत्रीय निदेशक पवन अमरावत का युवाओं ने किया अभिनंदन युवा ही देश का सच्चा भविष्य – पण्ड्या

उदयपुर, 8 जनवरी। नेहरू युवा केन्द्र संगठन खेल मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक पवन कुमार अमरावत की सेवानिवृत्ति पर रविवार को उदयपुर जिले के युवा मण्डल के युवाओं ने स्वागत अभिनंदन किया। किसान भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टीएसी सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है और इन्हें एक सकारात्मक दिशा में ले जाने की महत्वपूर्ण भूमिका नेहरू युवा केन्द्र संगठन निभा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक अमरावत की युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दी गई सेवाओं की सराहना की और कहा कि अमरावत ने वागड़-मेवाड़ के युवाओं को…
Read More
17 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सम्पन्न प्रदर्शनी में लक्ष्य से अधिक 2 करोड़ 30 लाख की हुई बिक्री

17 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सम्पन्न प्रदर्शनी में लक्ष्य से अधिक 2 करोड़ 30 लाख की हुई बिक्री

उदयपुर, 2 जनवरी। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर एवं जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल में आयोजित 17 दिवसीय संभाग स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजकिशोर शर्मा, विशिष्ट अतिथि सदस्य जनजाति विकास विभाग राजस्थान सरकार, अध्यक्ष आदिम जाति सेवा संस्थान जयपुर के लक्ष्मीनारायण पंड्या, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की सदस्य शारदा रोत थी। अध्यक्षता पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने की। मुख्य अतिथि बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि अब खादी का दायरा…
Read More
इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना में आवेदन आमंत्रित

इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना में आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 2 जनवरी। राजस्थान सरकार द्वारा आगामी 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न श्रेणियों में राज्य एवं जिला स्तर पर पुरस्कार एवं सम्मान के लिए 10 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गये है। महिला अधिकारिता उप निदेशक संजय जोशी ने बताया कि इसके तहत व्यक्तिगत श्रेणी, संस्थागत श्रेणी, दानदाता, सीएसआर, महिला एवं बाल विकास कर्मियों की श्रेणी साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका व उड़ान योजनान्तर्गत माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति,…
Read More
18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी जिले के स्काउट राजस्थान स्काउट मार्च पास्ट का करेंगे प्रतिनिधित्व

18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी जिले के स्काउट राजस्थान स्काउट मार्च पास्ट का करेंगे प्रतिनिधित्व

उदयपुर, 2 जनवरी। पाली जिले के रोहट में आयोजित हो रही 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में राजस्थान स्काउट मार्चपास्ट में उदयपुर जिले के स्काउट प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस जंबूरी का उद्घाटन देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मु करेंगी। सीओ स्काउट सुरेन्द्र पाण्डे ने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी पूर्व में 1956 में दूसरी जंबूरी जयपुर में आयोजित हुई थी और 66 वर्षों बाद राजस्थान प्रदेश को मेजबानी का अवसर मिला है। इसमें पूरे भारत और अन्य राष्ट्रों सहित 35 हजार स्काउट्स गाइड्स भाग लेंगे। भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में राजस्थान के रोहट…
Read More
31 मार्च तक प्रस्तुत करना होगा जीवित प्रमाण पत्र

31 मार्च तक प्रस्तुत करना होगा जीवित प्रमाण पत्र

उदयपुर, 2 जनवरी। पेंशन विभाग की ओर से राजस्थान सिविल पेंशनर द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किये गये है। पेंशन विभाग की अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि पेंशनर पेंशन विभाग की वेबसाइट पर आधार नंबर से ऑथेन्टीकेडेट बायोमेट्रिक मशीन द्वारा, जीवन प्रमाण मोबाइल एप से फेस ऑथेन्टीकेशन द्वारा एवं व्यक्तिगत उपस्थिति द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सबंध में विभाग द्वारा तैयार किए गए यूजर मेन्युअल की प्रति समस्त कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, संभाग के समस्त कोषाधिकारियों एवं समस्त जिलों के जिला पेंशनर समाज के अध्यक्षों को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि…
Read More
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज उदयपुर में

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज उदयपुर में

उदयपुर, 2 जनवरी। भारत की महामहिम श्रीमतीराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु मंगलवार 3 जनवरी की अपराह्न 3.25 बजे वायुयान से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगीं। वे यहां कुछ देर रूक कर हवाई मार्ग से आबू रोड मानपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगीं। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने महामहिम राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर एक आदेश जारी कर कानून, सुरक्षा, कारकेड, यातायात, प्रोटोकॉल, समन्वय एवं अन्य आदि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं। इधर, जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रभा गौतम ने एक आदेश जारी कर इस यात्रा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था को देखते हुए वल्लभनगर…
Read More
error: Content is protected !!