शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री स्कूल सुखेर का अवलोकन
उदयपुर 11 फरवरी राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से जिले के बडगांव ब्लॉक स्थित पीएमश्री राउमावि सुखेर की शैक्षिक, सह शैक्षिक एवं भौतिक स्थितियों के साथ ही नवाचार और उत्कृष्ट विद्याालय संचालन के अवलोकन हेतु दिल्ली सरकार के ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारियों का 25 सदस्यीय दल आज बुधवार को विद्यालय पहुंचा। इस एक्सपोजर विजिट का नेतृत्व विमलेश यादव कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर एवं डॉ० अंजु गौड जिला शिक्षा अधिकारी नईदिल्ली एवं टीम द्वारा किया गया। विद्यालय में शैक्षिणक व भौतिक उपलब्धियों की जानकारी हेतु बाल वाटिका से लेकर कक्षा-कक्ष का अवलोकन किया गया। इस दौरान विद्यालय के…
