भाजपा शहर जिला द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
उदयपुर, दिनांक 18 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा युवा कार्यकर्ता, पूर्व पार्षद एवं विद्युत समिति अध्यक्ष स्वर्गीय हेमंत बोहरा के आकस्मिक निधन पर पार्टी कार्यालय, पटेल सर्कल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हेमंत बोहरा अल्प आयु में ही समर्पण, सेवा और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक…
