उदयपुर के ‘पंच गौरव’ को समर्पित रहा अमृता हाट का पांचवां दिन
महुआ से फतेहसागर तक अमृता हाट में गूंजा ‘पंच गौरव’ का संदेश उदयपुर, 22 फरवरी। उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले के पांचवें दिन मेले में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहरवासियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और मेलार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मेले को जीवंत बना दिया। दिनभर स्टॉलों पर खरीदारी और विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम रही, वहीं रात्रिकालीन फेयर शो ने वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया। ‘पांच गौरव’ के माध्यम से उदयपुर की पहचान पर प्रकाश- मेले में ‘पांच गौरव’ थीम के तहत उदयपुर की विशेष पहचान- महुआ, तैराकी, मार्बल उद्योग, सीताफल, फतेहसागर एवं पिछोला- के बारे…
