उदयपुर

उदयपुर में बीसीआई के तीनों चैप्टर्स की संयुक्त बैठक आज, बिजनेस नेटवर्किंग और नए अवसरों पर होगा मंथन

उदयपुर में बीसीआई के तीनों चैप्टर्स की संयुक्त बैठक आज, बिजनेस नेटवर्किंग और नए अवसरों पर होगा मंथन

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा की संयुक्त आधिकारिक बैठक बुधवार 18 फरवरी को होगी। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि होटल जगत में शाम 6 बजे से शुरू होने वाली इस आधिकारिक बैठक में बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा के सदस्य एक ही छत के नीचे जुटेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु बिजनेस इकोसिस्टम को मजबूत करना है, जिसके तहत आगामी बिजनेस कॉम, वूमेंस डे सेलिब्रेशन और बीसीआई एनुअल रिवार्ड्स जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही, तकनीक के माध्यम…
Read More
सांसद गरासिया के प्रश्न पर जवाब: भारतीय न्यायालयों को डिजिटल और पेपरलेस न्यायालयों में परिवर्तित करने का लक्ष्य

सांसद गरासिया के प्रश्न पर जवाब: भारतीय न्यायालयों को डिजिटल और पेपरलेस न्यायालयों में परिवर्तित करने का लक्ष्य

-राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के प्रश्न पर केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री ने दी जानकारी उदयपुर। न्यायपालिका में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में भारत सरकार की ओर से येाजना तैयार की गई है जिसके तहत सभी न्यायालयों के अभिलेखों का डिजिटलीकरण और क्लाउड आधारित डेटा रिपॉजिटरी का निर्माण किया जाएगा। जेलों और चयनित अस्पतालों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का विस्तार होगा व यातायात उल्लंघनों से परे ऑनलाइन न्यायालयों का विस्तार किया जाएगा। एआई और ओसीआर जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर मामलों का विश्लेषण और पूर्वानुमान होगा तथा भारतीय न्यायालयों को डिजिटल और पेपरलेस न्यायालयों में परिवर्तित करने का लक्ष्य…
Read More
पुलवामा के शहीदों को स्कूली बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

पुलवामा के शहीदों को स्कूली बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

फतहनगर। एसवीएन मॉडल विद्यालय में शनिवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक दीपेश  गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों का त्याग सदैव हमें राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। वहीं विद्यालय प्रबंधक मुस्कान अग्रवाल ने हमले को कायराना बताया तथा निंदा करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमर शान है, जिसे सदैव गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का संदेश भी…
Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उदयपुर में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उदयपुर में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

उदयपुर, 14 फरवरी 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उदयपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा गुलाब बाग दरवाजा के चौराहा पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी,डॉ.पंकज बोराणा,पूर्व महापौर रजनी डांगी,जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत,किरण तातेड, जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल, हजारी जैन,सपना कुड़िया, बडगांव पंचायत समिति पूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा, कृष्णकांत कुमावत,प्रवक्ता दूदाराम पटेल,ओम पारिख,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष विजय आहुजा, महेशपुरी गोस्वामी,महामंत्री राजमल चित्तोड़ा, सुनील व्यास,जगदीश मेनारिया, गजेंद्र अग्रवाल, पूर्व मण्डल…
Read More
जीव एवं ब्रह्म के एकीकरण से शिवत्व प्राप्ति की अलौकिक रात्रि है महाशिवरात्रि

जीव एवं ब्रह्म के एकीकरण से शिवत्व प्राप्ति की अलौकिक रात्रि है महाशिवरात्रि

उदयपुर 14 फरवरी | शहर की समुत्कर्ष समिति द्वारा शनिवार को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर "शिवो भूत्वा शिवं यजेत्" विषयक 143 वीं समुत्कर्ष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि आदि पुरुष और आदि प्रकृति के तात्विक एकीकरण का महापर्व है। यह निर्विकार चेतना (शिव) और सृजनात्मक शक्ति (पार्वती) के अद्वैत सामंजस्य का प्रतीक है। इस महापर्व में आत्म-अनुशासन, इंद्रिय-निग्रह और लोकमंगल की भावना में समाहित है, जो तमोगुण के विनाश और सतोगुण के अभ्युदय को प्रेरित करती है। शिव उस 'शून्य' के प्रतीक हैं…
Read More
राणेरा की पाल पर महाशिवरात्रि मेले का हुआ शुभारंभ, तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों का मिलेगा आनंद

राणेरा की पाल पर महाशिवरात्रि मेले का हुआ शुभारंभ, तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों का मिलेगा आनंद

फतहनगर। ढूंढिया स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल पर शनिवार को तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भव्य आगाज किया गया। मेला उद्घाटन के अवसर पर मावली भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, मंदिर पुजारी गोवर्धन गिरी, राजू गिरी, ईश्वर गिरी समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी,सचिव ललित सिंह भाटी,कोषाध्यक्ष देवी लाल जाट,जगदीश लोहार, भेरूलाल जाट,अमरचंद जाट, पं. त्रिभुवन चौबीसा, पूरण चौबीसा, कैलाश चौबीसा की उपस्थिति रही। इस मौके पर आस - पास के गाँवों के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। महाशिवरात्रि मेले के दौरान तीनों दिन…
Read More
129वां बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर – रविवार दिनांक  15 फरवरी को

129वां बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर – रविवार दिनांक 15 फरवरी को

उदयपुर | विज्ञान समिति, अशोक नगर उदयपुर परिसर मे 129वां बिजय कुमार सुराणा मेडिकल केम्प रविवार 15 फरवरी को प्रातः 10.00 से 12.00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर संयोजक ऐ के जैन ने बताया कि इसमें एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, एक्यूप्रेशर फिजियोथेरेपी, योग व मैडिटेशन के विशेषज्ञओं द्वारा रोगोपचार किया जायेगा | मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा के बताया कि शिविर मे ब्लड शुगर, यूरिया,  थायराइड,  ई सी ज़ी, बी पी, पल्स आदि जाँच भी निशुल्क की जायेगी | सचिव डॉ आर के गर्ग ने शहर वासियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने का आग्रह करते हुए निवेदन किया कि…
Read More
कैंसर मरीजों के लिए द प्रोग्रेसिव नेशन का 40वां हेयर डोनेशन

कैंसर मरीजों के लिए द प्रोग्रेसिव नेशन का 40वां हेयर डोनेशन

फतहनगर। कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था द प्रोग्रेसिव नेशन द्वारा हेयर डोनेशन करवाया जाता है। संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत 12 इंच बालों को लिया जाता है, जिससे कैंसर उपचार के दौरान बाल खो चुके मरीजों के लिए विग तैयार की जा सके। यह संस्था का 40वां हेयर डोनेशन अभियान रहा, जो समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दे रहा है। इस अवसर पर भावना पालीवाल तथा नैनीशा दमामी ने अपने 12 इंच लंबे बाल दान कर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से…
Read More
पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

उदयपुर। भूपालपुरा स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार नेनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के दिन प्रातः 5 बजे भगवान महादेव का विधिवत अभिषेक, पूजन एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। प्रातःकालीन पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर में भक्तों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था रहेगी। समिति के संरक्षक राजेश खत्री ने बताया कि दिनभर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं शर्बत वितरण…
Read More
ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर, 13 फरवरी। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा शहर जाम की चपेट में आ जाता है। सड़कों पर बेतरतीब ठेले, अतिक्रमण और अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था के कारण शहर धीरे-धीरे “ठेलों का शहर” बनता जा रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर उदयपुर सिटीजन सोसायटी की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, होटल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि…
Read More
error: Content is protected !!