स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने दी आशा दीदी को श्रद्धांजलि

उदयपुर। स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने आज सेक्टर 14 स्थित मंगलम व्यू रिसोर्ट में स्वरों की मल्लिका आशा भोंसले को स्वर लहरिया बिखेरकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई उसके पश्चात दिनेश थापा ने दो लफ्जों की है दिल की कहानी. .. अंबालाल साहू ने पर्दा ना उठाओ… क्षितिज चुलेट ने प्यार करने वाले…. अरविंद साल्वी ने प्यार कभी कम नहीं करना…. गौरव सोनी ने किताबें बहुत सी पढ़ी होगी गाकर अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत कीकार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश थापा और मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़ से आए बालेश जी गोड़ थे

कार्यक्रम को आगे बढाते हुए कमल जुनेजा ने आगे भी जाने ना तू…. गोपाल जी गोठवाल ने ओ साथी चल…. जगदीश जी सालवी ने प्यार हमारा अमर रहेगा …. और दिव्या सारस्वत ने आइए मेहरबान बैठीये…. गाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम संयोजक मोहन सोनी ने बताया कि निखिल माहेश्वरी ने रोज-रोज आंखों तले… नूतन वेदी ने यह रातें यह मौसम… मेघा गोस्वामी ने मिलने की तुम कोशिश करना…. मोहन सोनी ने आधा है चंद्रमा रात आधी गाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

ग्रुप संस्थापक विकास स्वर्णकार ने बताया कि विजय राजपूत ने ओ साथी रे तेरे बिना… विकास स्वर्णकार ने तुमसे मिलकर ऐसा लगा… विष्णु भारती ने चुरा लिया है तुमने जो दिल को.. संगीता गोस्वामी ने आओ हुजूर तुमको …. सुरेश जी थापा ने कजरा मोहब्बत वाला.. और पुष्कर नायक ने किसी नजर को तेरा इंतजार गाकर वाह वाही बटोरी। प्रीति माथुर ने उड़े जब-जब जुल्फे तेरी.. चंदा सोनी ने नारी तू शक्ति का अवतार… , बालेश जी गॉड ने जाने जा ढूंढता…. सविता गॉड ने बाबूजी धीरे चलना… संजय कोडली ने दिल चीज क्या है…. और ईशा कंवर ने इशारों इशारों में…. गाने गाकर आशा ताई को अपनी श्रद्धांजलि दी। निशा कौशिक ने मेरा सनम सबसे प्यारा… अलका जी चतुर्वेदी जब सामने तुम आ जाते हो… चांदनी माथुर ने बाहों में चले आओ… महेंद्र शर्मा ने मेरे दिल ने तड़प के… cp शर्मा ने दीवाना हुआ बादल… और राजकुमार सोनी ने यह क्या जगह है दोस्तों….योगेश उपाध्याय ने दम मारो दम….और कैलाश केवलिया ने पिया तू अब तो आजा.. . और मधु केवलिया ने चुरा लिया है तुमने… गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अंत मे संस्था के संरक्षक गजेंद्र सोनी ने सोनी ने क्या खूब लगती हो…. गाकर और कलमकार विनोद रंगवानी ने चार पंक्तियां सुना कर आज के कार्यक्रम की इतिश्री की, कार्यक्रम का संचालन नूतन वेदी और गोपाल गोठवाल ने किया। कार्यक्रम के बीच-बीच में मोहन सोनी ने आशा भोंसले के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे सही जवाब देने वालों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया जिसमें चंदा सोनी, मेघा गोस्वामी, संगीता गोस्वामी और नूतन वैदि प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का समाप्त करते हुए स्नेह भोज का आनंद लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!