उदयपुर। तीर्थ वंदन महा अभिनन्दन यात्रा का सौम्य मंगल प्रवेश काया जैन मंदिर दर्शन के लिए गुरूवार सुबह 8 बजे मंगल प्रवेश होगा। तत्पश्चात वहंा से पद यात्रा करते हुए इस महा यात्रा की मुख्य सूत्रधार राष्ट्र संत उपसर्ग विजेता गुरु माँ गणिनि आर्यिका 105श्री सुप्रकाश मति माताजी अपनी 4 शिष्याओं के साथ सांय 4.15 बजे ध्यानोदय तीर्थ क्षेत्र बालीचा में भव्य प्रवेश होगा।
राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि ध्यानोदय क्षेत्र में यात्रा का पड़ाव करीब 75 दिन रहने की संभावना है। जिसमंे गुरु माँ विशेष रूप से उदयपुर मे निवासरत युवा वर्ग को जैन धर्म तीर्थ सुरक्षा पर चर्चा कर’ उन्हें जोड़ कर विशेष इस पद यात्रा पर पुनः करीब 4राज्यों मे निकल जायेंगे।
गुरु माँ मात्र 13वर्ष मे अपना घर छोड़ कर दीक्षा ले कर आज करीब 43वर्ष हो चुके है इस प्रकार पहले भी कई यात्रा का गुरु माँ सानिध्य प्रदान कर चुके है आप बिना लौकिक शिक्षा लिए आज हिंदी- संस्कृत -प्राकृत- गुजराती कन्नन्ड -मराठी भाषा सही कई भाषा मे धारा प्रवाह ज्ञान वितरण करती है ऐसे साध्वी माँ का पुनः उदयपुर मे प्रवास कई लक्ष्य निर्धारण करेगा। गुरु माँ के सानिध्य मे फरवरी माह मे विश्व मे प्रथम बार आयोजित हो रहे 108शांति नाथ महा मंडल आरधना मे अपना सानिध्य प्रदान करगे आज गुरु माँ ने टी डी ग्राम मे कहा जैन धर्म किसी व्यक्ति विषेस या जाती विशेष का नहीं है धर्म के जो आचरण है मुख्य अहिंसा उसे जो अपनाये वह स्वतः जैन है।
सुप्रकाशमति माताजी का काया जैन मंदिर व ध्यानोदय क्षेत्र में आज होगा प्रवेश
