4 घरों में आगजनी के मामले का चौकाने वाला खुलासा, लड़के के पिता ने खुद के घरों में लगाई आग, लड़की के घर वालों को फसाना चाहता था आरोपी 

डूंगरपुर, 01 जून (ब्यूरो) ज़िले की धम्बोला पुलिस ने खिरखाइया गांव में एक साथ 4 घरों में आगजनी के मामले  चौकाने वाला खुलासा किया है। आग लागने के मामले पुलिस घर के मालिक यानी लड़के के पिता को गिरफ़्तार किया है। आरोपी नाबालिग लड़की के घर वालों को फसाने के खुद के घरों में आग लगा दी थी। दरअसल,  8 महीने पहले गांव का लड़का और लड़की प्रेम संबंधों के चलते भाग गए थे। धंबोला थानाधिकारी तेजसिंह ने बताया की धंबोला थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा खिरखाईया गांव में शुक्रवार को आगजनी की घटना हुई थी। आग लगने से खिरखाईयां गांव ने कांति पुत्र नाना रोत के एक साथ 4 घर जल गए थे। आग लगने की घटना को लेकर 8 महीने पहले कांति का लड़का और गांव की एक लड़की के भाग जाने के बाद बदले की भावना से लगाने की आशंका जताई गई थी। लड़का और लड़की के भागने के बाद लड़के का परिवार भी घर छोड़कर चला गया था। दो दिन पहले ही लड़के के पिता कांति अपने घर आए थे और आगजनी की वारदात हुई। इसे लेकर लड़के के पिता लड़की के परिवार पर आगजनी करने का आरोप लगा रहे थे। जिस पर पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही थी।

पुलिस ने पूछताछ तो घबराया आरोपी –थानाधिकारी तेजसिंह ने बताया की घटना को लेकर कांति से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सका। जिस पर उससे सख्ती से पूछताछ करने पर खुद ही अपने घरों में आग लगाने की वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने लड़की के परिवार के लोगो को फंसाने किए खुद के घरों में आग लगाई। पुलिस ने मामले में आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!