उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली गोगुंदा विधानसभा में बैठक संपन्न
उदयपुर। 29 मार्च। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए प्रभारियों द्वारा बैठक लिए जाने के क्रम में आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित हुई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गोगुन्दा विधान सभा के प्रभारी श्री शंकरलाल गायरी थे जिन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि ब्लाक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सदस्य को तीन बार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को पर पद से हटा दिया जायेगा। गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के गोगुन्दा ब्लाक कांग्रेस कमेटी ए एव बी ब्लाक द्वारा आयोजित सयुक्त संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने निदेशानुसार संगठन में सक्रिय रहने एवं आमजन की समस्याओं के लिये संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के पद पर तरजिह देने के निर्देश दिये है और इस निर्देश पर संगठनात्मक बैठक रखी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लाक एवं मंडल कमेटियों को महिने में एक बार कार्यकारिणी की बैठक करना अनिवार्य है। इसके अलावा बुथ स्तर पर 11 सदस्यों की कमेटी का गठन करना होगा और उसकी भी हर माह बैठक रखनी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही है और इस समय जो कार्यकर्ता जनता के लिए संघर्ष करेगा वही कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन में रीढ की हड्डी है और असली कांग्रेस कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता समर्पित रूप से पार्टी का कार्य करेगा पार्टी उसकी पहचान करके आगे बढाती है।
देहात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देश की जनता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे है। हम सभी को इस पार्टी में इस समय बुरे समय में श्री राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने के काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देश पर उदयपुर जिले के सभी ब्लाक में संगठनात्मक बैठके हो चुकी है और आगामी समय में मंडल वार बैठक आयोजित कर पार्टी को बुथ लेवल पर मजबूत करने का कार्य होगा।
पूर्व मंत्री डा मांगीलाल गरासिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण वर्तमा में आमजनता त्रस्त है। भजनलाल सरकार ने कांग्रस सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनओं को बंद करने से आमजन को परेशानी हो रही है! उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहने को कहा। बैठक का संचालन योगेश पालीवाल ने किया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, बी के अध्यक्ष गुलाबसिंह राव, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव युवराजसिंह बाघेला, पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, देहात जिला कांग्रेस सचिव मन्नालाल गमेती, हिरसिंह मादरेचा, ओबीसी ब्लाक अध्यक्ष भेरूलाल सुथार, जनजाति ब्लाक अध्यक्ष भंवरलाल भील, लोगरलाल भील, सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, जनजाति अध्यक्ष नारायण मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथुलाल मेघवाल, उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, ओम प्रकाश जोशी, गणपत शर्मा, फतहसिंह झाला, किशनसिंह घाटा, नीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासियां, पन्नालाल मेघवाल,भुताला सरपंच मोहनसिंह, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशरफ शेख, जिला महासचिव जयराजसिंह राणावत, जब्बरसिंह, विक्रमसिंह बारहठ, सुरेश लौहार, अभयसिंह झाला, चेनसिंह भादवी गुढा, लक्ष्मीलाल गोमठ, रामलाल चौधरी, युवा अध्यक्ष हितेश जोशी, रघु टेलर, ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुरेश लोहार, प्रवक्ता पप्पु गरासिया, शेलाराम गमेती, शंकर गरासिया, चन्द्रशेखर जोशी, रावताराम गरासिया, बदनसिंह खेडा, इंद्रसिंह शिशोदिया तुलसीराम गमेती, हरीशंकर पालीवाल कदमाल सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
