वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ ने जाना फेस योग से चेहरे की सुन्दरता बनाये रखने के आसन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विज्ञान समिति वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ ने आज दिनांक 20 /6 /2025 को विज्ञान समिति में संयोजका डॉक्टर पुष्पा कोठारी तथा अध्यक्ष श्रीमती कंचन  सोनी की सानिध्य में मासिक मीटिंग का आयोजन किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा विज्ञान समिति के संस्थापक डॉ कुंदन लाल कोठारी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर उनको जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए पगड़ी, शाल व उपर्णा पहना कर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया | इस अवसर पर कोठारी साहब ने अपने आशीर्वचनों से सदन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों की सराहना करते हुए साधुवाद दिया | आज के कार्यक्रम मे विज्ञान समिति के अध्यक्ष प्रो महीप  भटनागर  तथा प्रो के एल तोतावत विशिष्ट अथिति रहे|

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की श्रीमती शालिनी पोद्दार द्वारा योग दिवस के अवसर पर फेस योग पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया |  जिसमें अपने चेहरे की खूबसूरती को किस तरह से योगा के माध्यम से सुंदर बनाए रखा जा सके उसी से संबंधित एक परिचर्चा व नियमित की जाने क्रियाओ से अवगत कराया गया |  क्लब की संस्थापिका डॉ पुष्पा कोठारी के द्वारा शालिनी पोद्दार का हार्दिक स्वागत व  अभिनंदन किया गया |  मनोरंजन कार्यक्रम मे तम्बोला हाउ जी का आयोजन मंजू सरूपरिया, इंदिरा जैन  तथा उषा गुप्ता के द्वारा किया गया जिसमें लगभग 100  बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग  लिया तत्पश्चात ग्रुप की अध्यक्षता कंचन सोनी के द्वारा एक लिखित गेम का भी आयोजन किया गया |  कार्यक्रम के अंत में चन्द्रकान्ता मेहता के द्वारा धन्यवाद की  रस्म अदा की गई राष्ट्रगान के पश्चात श्रीमती मंगला बाफना के द्वारा उनके वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में बहुत ही स्वादिष्ट अल्पाहार का आयोजन किया गया |
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!