सांसद खेल महोत्सव का आगाज, पोस्टर, टी शर्ट एवं केप का विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-खेल सामग्री वाहन को दिखाई हरी झंडी
उदयपुर। खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के तहत सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का आगाज बुधवार को हुआ। लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के आयोजन में बुधवार को जिला परिषद के सांसद सेवा केंद्र में खेल महोत्सव के पोस्टर, टी शर्ट एवं केप का विमोचन किया गया।
इस मौके पर सभी मंडल स्तर पर खेलों के आयोजन के लिए खेल सामग्री वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। खेल सामग्री सभी 46 मंडलों के लिए सांसद डॉ मन्नालाल रावत के सानिध्य में तैयार करवाई गई है। इसमें क्रिकेट का किट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी के किट, प्रतिभागियों के लिए टी शर्ट एवं केप, मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं अन्य सामग्री सम्मिलित है। इस मौके पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भरपूर उत्साह के साथ करे और खिलाडियों को प्रोत्साहित करें। इस मौके पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड, देहात भाजपा अध्यक्ष पुष्कर तेली, खेल संयोजक चन्द्रशेखर जोशी, भाजपा शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी, पंकज बोराणा, देवीलाल सालवी, पूर्व प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा मनोज जोशी, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली, जिला मंत्री हजारी जैन, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, जिला मंत्री तुषार मेहता सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!