माता अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जन्मोत्सव पर समाजजन ने पहली बार किया 79 यूनिट रक्तदान  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 31 मई / धनगर पुर्बिया  गायरी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा लाल पूर्बिया के सानिध्य में माता अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जन्मोत्सव पर 79 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि प्रमोद जी सामर रहे जिनका स्वागत युवा अध्यक्ष सुरेश जी गायरी द्वारा किया गया ।अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष  किशन लाल सागर द्वारा की गई।  विशिष्ट अतिथि रविंद्र पाल सिंह (कप्पू) , गजेंद्र भंडारी दौलत राम पूर्बिया पूनम चंद गायरी शिवलाल  सोहनलाल जी ने की।  समाज सेवी  किशनलाल कच्छावा ने बताया कि पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। युवा अध्यक्ष सुरेश गायरी ने होलकर जयंती पर एक वट वृक्ष की व्यवस्था की जिस पर समाज के कार्यकारिणी की सदस्यों ने कुम्हारों का भट्टा स्थित मोक्ष धाम पर वटवृक्ष का पौधा रोपण किया गया।  जिला मंत्री सत्यनारायण कच्छावा ने सात आठ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया वह जगह-जगह बैनर लगवाए समाज के कोषाध्यक्ष ने रक्तदान शिविर में कोष की व्यवस्था करवाई गई। समाजसेवी गजेंद्र पूर्बिया ने शिविर में पानी की व्यवस्था व नाश्ते की व्यवस्था करवाई रक्त वीरों के लिए जूस की व्यवस्था भंवर जूस कॉर्नर के जमनालाल जी द्वारा की गई।  इसके साथ ही महिलाओं ने भी इसमें बढ चढ़कर भाग लिया।  प्रथम रक्तदाता महिला व पहली बार शोभा पूर्बिया द्वारा रक्तदान किया गया। जिनको देखकर महिलाओं ने भी रक्तदान में भाग लिया जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने सभी रक्तदाता समाज सेवियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!