आरपी सिंह बने बलीचा धाम गादीपति

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भारत विश्व में जगतगुरु बनेगा विश्वराज सिंह मेवाड़
उदयपुर। श्री ओम बन्ना बलीचा धाम पर आयोजित बाबा भैरवनाथ 21 दिवसीय खड़ग महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई आयोजन संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि  सर्व संप्रदाय संत संस्थान उदयपुर की ओर से बलीचा धाम मेवाड़ का गादीपति बनाया गया गई, जिसमें मेवाड़ राज परिवार एवं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, महिमा कुमारी मेवाड के सानिध्य में संतो महंतों में उपस्थित महंत इंद्रदेव दास, महंत विरमनाथ, महंत राधिका शरण शास्त्री, ब्रह्मचारी गुलाब दास महाराज, महंत दयाराम रामसनेही ,महंत प्रवीण दास, महंत नारायण दास वैष्णव, महंत नरपत राम रामसनेही ,संत चेतन राम ,संत संतराम महंत श्याम बाबा ,महंत अशोक परिहार, सेवक करजाली बावजी अनूप सिंह सांखला, लाल सिंह कुमावत, साध्वी राजूबा सहित ने  प्रदान की इस अवसर पर गांधी पति बने आरपी सिंह आक्वा ने यह भी प्रण लिया कि अब वह अपनी पारिवारिक चल अचल संपत्ति से अपने आप को मुक्त करते हुए लोक जनकल्याण का कार्य ही करेंगे, कार्यक्रम के अवसर पर विधायक फूल सिंह मीणा ,पूर्व प्रधान तखत सिंह शक्तावत , समाजसेवी धीरेंद्र सिंह सचान, अमृतलाल मेनारिया, डॉ प्रदीप कुमावत, सेवक चैन सिंह राजावत करणवीर सिंह राठौड़ कानजी महाराज ,विक्रम सिंह राजपुरोहित, इंद्रजीत सिंह कण्डा, चंद्र सिंह सिसोदिया ,महेंद्र सिंह चारण ,जेपी माथुर ,पंकज पटेल सहित प्रमुख धाम के कार्यकर्ता उपस्थित थे, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेवाड़ राज परिवार के  विश्वराज सिंह मेवाड़ ने संतों महंतों को आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत का भविष्य उज्जवल है और भारत इन ऐसे संत पुरुषों की वजह से ही भारत जगतगुरु  बनेगा, वही महिमा कुमारी मेवाड ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी सनातनी भाई बहनों को समरसता का पाठ संत महंतो  के द्वारा पढ़ाया जाता , इस कार्यक्रम के पश्चात बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से महाप्रसाद एवं भंडारा का आयोजन किया गया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!