रोटरी क्लब मींरा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा के द्वारा टाईगर हिल सिथत होटल प्रथिनिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया।
क्लब अध्यक्ष संगीता मंूदड़ा ने बताया कि सभी ने “फूलों की होली“,मज़ेदार गेम्स खेले,होली के गाने गाये ढेर सारी मस्ती की और साथ ही स्वादिष्ट खान-पान का भी आनंद लिया। सभी सदस्याओं ने पानी बचाओ जैसे संदेश की भी शपथ ली।
कार्यक्रम में रंजना चौधरी,संगीता देथा,राजकुमारी गांधी,मधु सरीन,पुष्पा कोठारी,देविका सिंघवी,मंजु संघवी,सोनल और भी अनेक सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सचिव कविता श्रीवास्तव,चेयरपर्सन सोनू जैन सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!