राउण्ड टेबल इंडिया राजकीय माध्यमिक विद्यालय देबारी में बनायेगा सुसज्जित 4 कक्षाकक्ष,शिलान्यास हुआ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर राउंड टेबल 253 द्वारा देबारी स्थित राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 4 आधुनिक कक्षाओं, फर्नीचर और वृक्षारोपण का निर्माण किया जायेगा। जिसका आज सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा शिलान्यास किया गया।
समारोह पर स्कूल को राउंड टेबल इंडिया, प्रॉक्टर एंड गैम्बलर और अन्य दानदाताओं की सहायता से उक्त निर्माण कार्य कराया जायेगा।
अध्यक्ष अनीश चौधरी ने बताया कि अब तक राउंड टेबल इंडिया ने 450 करोड़ की कुल लागत से 8665 कक्षाएँ बनाई हैं, जिससे 1 करोड़ बच्चें लाभान्वित हो रहे है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान एरिया के सचिव दीपेश कोठारी, श्रीमती मेघा देवपुरा आर्किटेक्ट एक्सप्रेसिव स्पेस ने अध्ययनरत बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पढ़ाई और अन्य पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उदयपुर में राउंड टेबल इंडिया ने 100 से अधिक कक्षाएँ बनाई हैं।
परियोजना संयोजक तिलक कटारिया ने बताया कि यह विद्यालय सर्वाधिक जरूरतमंद विद्यालय है जहां मात्र 6 कक्षाओं में 280 बच्चियां बरामदे व गलियारे में बैठकर पढ़ाई कर रही हैं। प्रोजेक्ट संयोजक मनन नाहर ने बताया कि इस स्कूल में 4 क्लासरूम होंगे, सभी आधुनिक डिजाइन और फर्नीचर की सुविधा होगी। भूमि पूजन में देबारी स्कूल के बच्चों के साथ कुणाल बागरेचा, प्रतुल देवपुरा दीपेश कोठारी, अनीश चौधरी, नरेंद्र पालीवाल श्रीजी निर्माण, सरपंच, प्राचार्य श्रीमती डॉ. कल्पना खत्री एवं अन्य शिक्षकगण एवं ग्राम स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!