रोटरी क्लब युवा खोलेगा मोबाइल स्कूल

रोटरी क्लब युवा का पदस्थापना समारोह आयोजित
उदयपुर। रोटरी फाउण्डेशन की मेचिंग ग्रान्ट के माध्यम से वे इस वर्ष उन बच्चों के लिये मोबाईल स्कूल बस प्रारम्भ करेगी जो बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। यह बस गांव-गांव जा कर बच्चों को शिक्षित करेगी। यह बात रोटरी क्लब युवा की अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कही। रविवार को रोटरी क्लब युवा का वर्ष 2023—224 का पदास्थापना समारोह शहर की हॉवर्ड एण्ड जॉनसन होटल में आयोजित हुआ।
क्लब अध्यक्षा ने कहा कि क्लब द्वारा 20 स्कूल के बच्चों के साथ अल्पाहार उपलब्ध करवाकर उन्हें करियर काउन्सिलिंग दी जा रही है। इस वर्ष 1000 पौधे भी लगाये जायेंगे। स्कूलों में 10 से भी अधिक इन्टरेक्ट क्लब खोले जायेंगे। क्लब इस साल अल्पाहार, परिपूर्णा, पर्यावरण, संस्कृति एवं आयुष प्रोजेक्ट पर कार्य करेगा। पदस्थापना समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओ.पी.बुनकर, पदस्थापना अधिकारी प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत, विशिष्ठ अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के महासचिव दीपक सुखाड़िया, क्लब की जीएसआर डॉ. सीमासिंह थी।
प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी की अध्यक्ष संगीता शर्मा, सचिव ऐश्वर्या सिंह, रक्षा भण्डारी, भूपेन्द्र रजवानिया, सुभाष पालीवाल, प्रावदा राठौड़, यश कुणावत, शेखर टांक, पीयूष दशोरा, शमीम शेख, लवली भाटी, गर्वित जैन, डॉ.अपर्णा शर्मा, शाश्वत पंचोली, अमृत छाबड़ा, प्रीति शर्मा, स्वाति रॉय, डॉ.योगेश, डॉ.संगीता भाटी, अंजू तलेसरा एवं दीपक को शपथ दिला पदस्थापित कराया। जीएसआर डॉ. सीमा सिंह ने क्लब में शामिल 8 नए सदस्यों अंजुला तलेसरा, पीयूष शर्मा, सार्थक, डॉ.योगेश डॉ. अपर्णा शर्मा, प्रावदा राठौड़, प्रीति शर्मा, शाश्वत पंचोली एवं सुभाष पालीवाल को शपथ दिलाकर क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!