एडवेन्चर इन रिचर्स वर्ल्ड पुस्तक का हुआ विमोचन
उदयपुर। उम्र मात्र 11 वर्ष और अपनी कल्पनाओं को एक धागे में पिरोते हुए एक नोवल लिख देना किसी आश्चर्य से कम नहीं है लेकिन कक्षा छवीं में अध्ययनरत सम्यक् जैन ने कक्षा में पढ़ते हुए छोटी-छोटी कहानियंा लिखनें की आदत ऐसी पड़ी कि उन्होंने मात्र 11 वर्ष की उम्र में एडवेन्चर इन रिचर्स वर्ल्ड नामक अग्रेजी नोवल लिख दी। जिसका आज आज र्होटल लेकएण्ड में आयोजित एक समारोह में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने विमोचन किया।
नोवल के बारें में सम्य्क ने बताया कि नोवल में 4 मित्रों की एक कहानी है। जिन्हें एक डायमण्ड मिलता है लेकिन वह किसी कारण टूट जाता है। उस डायमण्ड की वजह से वे किसी दूसरी दुनिया में पहुंच जाते है। अपनी दुनिया में वापस आने के लिये उन्हें अपने कइिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अपनी कल्पनाओं के संसार को एक धागे में पिरोकर भरी के सामनें यह पुस्तक ले कर आये है।
सम्य्क की माता प्रीति जैन ने बताया कि जब सम्यक दूसरी कक्षा मंे था तब से ही वो दो-दो पेराग्राफ की छोटी-छोटी पंचतंत्र की भंाति कहानियंा लिखा करता था। उसकी इस आदत ने 6 वर्ष बाद उसे एक नोवल लिखनें पर मजबूर कर दिया। सम्यक् को फुटबाल व कूकिंग का भी पैशन है। द स्टूपेन्डस सीरिज की यह प्रथम कड़ी है।
इनरव्हील क्लब ने मनाया 47 वां चार्टर दिवस, पूर्वाध्यक्ष एवं पूर्व सचिवों का हुआ सम्मान
उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने रविवार अपना 47 वां चार्टर दिवस ब्लैक 27 होटल में धूमधाम से मनाया। क्लब अध्यक्षा डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि इस अवसर पर क्लब की सभी पूर्वाध्यक्ष एवं पूर्व सचिवों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि चार्टर दिवस किसी भी क्लब के लिये गौरव का दिन होता है। समारोह में क्थ्लब की पूर्वाध्यक्ष डॉ. पुष्पा कोठारी, अरुणा जावेरिया, सावित्री टाया, सरला बांठिया, चंद्र प्रभा मोदी, आशा खथुरिया, माया कुंभट, कांता जोधावत, शीला तलेसरा, उषा नागौरी, सीता पारिख, सुरजीत छाबड़ा, रीटा महाजन, मधु सूद, शकुंतला धाकड़, आशा कुणावत, रेखा भानावत, अंजू माहेश्वरी,रश्मि पगारिया और डॉ. पुष्पा सेठ को तथा पूर्व सचिव के रूप में रीटा बापना,बेला जैन,नीना मारू,डॉ. सीमा चंपावत को डॉ. स्वीटी छाबड़ा व सचिव डॉ. अंजू गिरी ने सम्म्मानित किया।
लोगस्स के अनुष्ठान में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पंचायती नोहरा के तत्वावधान में जैन संत प्रवर्तक सुकन मुनि, उपप्रवर्तक अमृत मुनि, महेश मुनि, अखिलेश मुनि, डॉ वरुण मुनि के सानिध्य श्री लोगस्स सूत्र का विशेष जाप अनुष्ठान आयोजित हुआ जिसमें 400 से अधिक साधकों ने सपरिवार भाग लिया। प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने कहा कि लोगस्स की यात्रा अंधकार से प्रकाश की यात्रा है। जन्म जन्म के क्रोध वैर वैमनस्य के बंधन को खत्म करने की यात्रा है। लोगस्स का पाठ करने से रोज जो घरों में वैचारिक दुर्घटना होते है वो खत्म हो जाते है। लोगस्स के पाठ में ऐसे अद्वितीय शब्दों का वर्णन है जिनका उच्चारण करते ही अंतर्यात्रा की यात्रा शुरू हो जाती है। अल्प ही ऐसे शब्द है जिनका उच्चारण करते ही परमात्मा से संबंध हो जाते है। श्री लोगस्स सूत्र में एक वाक्य आता है आरुग्गबोहीलाभं मतलब सही आरोग्य रूपी बोधि देना। महेश मुनि, अखिलेश मुनि तथा डॉ वरुण मुनि ने श्री लोगस्स सूत्र का अनुष्ठान करवाते हुए कहा कि लोगस्स का पाठ स्वयं को चार्ज करने का पाठ है। तीर्थंकर की ऊर्जा से जुडने का माध्यम है लोगस्स की साधना।
रामकथा में राम-जानकी विवाह का प्रसंग पर हर्षाएं मन
उदयपुर 30 जुलाई। अंबापोल स्थित पुष्प वाटिका में साध्वी विश्वेश्वरी जी के सानिध्य में हो रही राम कथा में लगातार राम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
धार्मिक सत्संग समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं कमलेश पारीक ने बताया कि राम कथा के चौथे दिन प्रभु श्री राम जानकी के विवाह प्रसंग को सुनने और देखने के लिए मानो सारा शहर पुष्प वाटिका में उमड़ पड़ा। चारों ओर जय सियाराम की गूंज से वातावरण सियाराममयी हो गया। इस संगीतमय रामकथा में राम भक्त श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब कर झूमते हुए नहीं थक रहे हैं। रविवार को श्री राम भक्ति का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला जैसे उदयपुर की पुष्प वाटिका नहीं अपितु साक्षात अयोध्या नगरी हो।
व्यास पीठ पर विराजे तथा बचत साध्वी श्री विश्वेश्वरी देवी ने कहा कि श्री राम अवतार ने अनेक संस्कृतियों को जाति एवं भाषाओं को तथा खंडित भारत वर्ष को जोड़ने के लिए व उन्होंने अवध और मिथिला की संस्कृतियों को जोडा। किष्किन्धा एवं लंका तक की यात्रा करके अनेक जातियों एवं पृथक आचार विचार वाले लोगों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया।
2500 पौधों का किया वितरण
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पौध वितरण के क्रम में आज शनिवार को शहर में 4 विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क पौध वितरण किया गया। जहां पौधे लेने जनता उमड़ी पड़ी। दूसरे दिन 2500 पौधों को वितरण किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ठ अतिथि आएएस दीपक मेहता थे।
क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता ने बताया कि रविवार को गुलाबबाग, शेर वाली फाटक पर 7 से 7.45,आलोक स्कूल, सेक्टर-11 पर प्रातः 8 से 8.30 बजे,विवेक पार्क, सेक्टर-3 विकास होस्पीटल के पास प्रातः 8.45 से 9.15 बजे तक, रोटरी भवन, रानी रोड़ पर प्रातः 9.30 से 9.45 बजे तक पौध वितरण किया।
एआई करेगी भविष्य का नेतृत्व,आरएमबी का व्यापार सम्मेलन आयोजित
उदयपुर। पुणे से माकेर्टिंग गुरू अमित जाधव ने लेकसिटी मॉल में आयोजित आरएमबी उदयपुर व्यापार सम्मेलन में कहा कि भविष्य का नेतृत्व एआई करेगी।
उन्होंने भागीदारों को आज के व्यापार में एआई के प्रभाव के बारे में बताया और उन्हें यह बताया कि वे अपने व्यापार में एआई का उपयोग कैसे करके अधिक लीड और बिक्री प्राप्त कर सकते हैं। आरएमबी उदयपुर के अध्यक्ष करण गर्ग ने बताया कि इस सम्मेलन में उदयपुर के 100 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कई व्यापारी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। पैनल चर्चा में रोटरी जिला 3056 के जिला गवर्नर निर्मल कुणावत, गुडडॉट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिन्हा, साह पॉलिमर्स प्रा. लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुर्तजा अली मोती, डॉ. गुनीत मोंगा ने भाग लिया। जिसका संचालन अर्चना शक्तावत ने किया।
