उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अचीवर्स ने अपना चार्टर डे समारोह को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने एकत्रित होकर केक काटा और साथ में फेलोशिप का आनंद लिया। इसके अलावा, डांडिया गरबा का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में क्लब के पूर्वाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बहल, श्रीमति अनुराधा बहल, अधयक्ष हिमांशु कौशल, खुशबू कौशल, सचिव प्रमिला बहल, अन्य सदस्य पंकज शर्मा, अल्केश पंवार, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. लोम, पंकज कपूर, भौमिक बहल आदि ने भी अपनी तरफ से शुभकामनाए दी।
रोटरी क्लब अचीवर्स का चार्टर डे समारोह आयोजित
