आर.सी. मेहता अध्यक्ष एवं शांति लाल सामर सचिव बनें

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। चाणक्यपुरी विकास समिति हिरन मगरी सेक्टर 4 की साधारण सभा की बैठक चाणक्यपुरी पार्क में आयोजित की गई।  जिसमें त्रि-वर्षीय चुनाव वर्ष 2025 -28 के लिए  चुनाव अधिकारी डॉ.पी.सी.कंठालिया एवं दलपत सिंह जैन के नेतृत्व में विकास समिति के चुनाव सम्पन हुये।
संस्थापक अध्यक्ष शांति लाल अग्रवाल ने बताया कि समिति के वर्ष 2025-28 के लिये सर्वसम्मति से निर्विरोध टीम की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष आर.सी.मेहता,पूर्व अध्यक्ष रमेश लालावत,संस्थापक अध्यक्ष शान्तिलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह शक्तावत, सचिव शान्ति लाल सामर, कोषाध्यक्ष सीए दिनेश पामेचा,संयुक्त सचिव बाबूलाल कोठारी, संगठन सचिव  रमाकांत जोशी, प्रचार प्रसार सचिव सुनील बया, के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोती लाल बया, राजेन्द्र मेहता,कैलाश माथुर,बी.एल.हेडा,विजय चौहान,राजेश तलदार, परामर्श एवं सलाहकार मंडल में डी पी शर्मा, सी एल शर्मा, करण सिंह शक्तावत, डॉ रमणीक लाल जैन एवं उत्सव लाल जैन का मनोनयन किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!