टिम्बर एंड प्लाईवुड एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह चौहान निर्वाचित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। टिम्बर एंड प्लाईवुड एसोसिएशन, उदयपुर का दीपावली मिलन समारोह एवं वार्षिक आमसभा ओरिएंटल पैलेस, सुभाष नगर में हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ आयोजित की गई। समारोह में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ आपसी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित वार्षिक आमसभा में वर्षभर के कार्यों और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों और एसोसिएशन की ओर से किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी।
आमसभा के पश्चात नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। इसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से रविंद्र सिंह चौहान पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं कीर्ति सोनी को सचिव और अभिषेक जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, व्यापारियों के हितों की रक्षा और आपसी एकता को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से एसोसिएशन आगामी कार्यकाल में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।
नवनियुक्त सचिव कीर्ति सोनी ने भी सभी सदस्यों का आभार जताते हुए संगठन की गतिविधियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!