युवा विरासत महोत्सव के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित, 40 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
फतेहनगर। पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आयोजित युवा विरासत महोत्सव के तहत 17 नवंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा कांग्रेस उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रौनक गर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
 
प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व 16 नवंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भी 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। दोनों प्रतियोगिताओं में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पार्षद किशन गुर्जर, हेमंत गोयल, नितेश पुरी गोस्वामी, वैभव मारोठिया, संस्था से राजेश गर्ग, सुरेश चौधरी, आरके सर सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा महापुरुषों के विचारों और योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!