राजस्थान के राज्यपाल बागड़े 20 को उदयपुर में

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 18 दिसंबर। प्रदेश के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शुक्रवार 20 दिसंबर की सायं 07ः15 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्यपाल 21 दिसंबर को प्रातः 9.50 बजे पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया के आधारशिला अनावरण समारोह में भाग लेगें। तत्पश्चात प्रातः 11ः15 बजे स्वामी विवेकानंद सभागार विश्वविद्यालय परिसर में एमपीयूएटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे एवं यहां से दोपहर 01ः40 बजे पुनः सर्किट हाउस उदयपुर आएंगे। वे शाम 6 बजे पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित शिल्पग्राम उत्सव 2024 के शुभारंभ अवसर पर शिरकत करेंगे और इसी दिन रात्रि 7ः50 बजे राजकीय वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

पंजाब के राज्यपाल कटारिया 21 को उदयपुर में
उदयपुर, 18 दिसंबर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया शनिवार 21 दिसंबर की शाम 6ः35 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मुणवास में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दिन दोपहर उदयपुर दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड गोवर्धन विलास में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री कटारिया सोमवार 23 दिसंबर को सुबह 8.20 बजे वायुयान से जयपुर जाएंगे तथा पुनः इसी दिन शाम 6.40 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। श्री कटारिया 24 दिसंबर को शाम 6 बजे शिल्पन्यास उत्सव और 25 दिसंबर को सुखाड़िया रंगमंच टाउन हॉल में सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 26 दिसंबर को सुबह 9ः55 बजे वायु मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!