देवास परियोजना में भूमि अर्जन हेतु प्रभावित खातेदारों की हुई जनसुनवाई 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

गोगुंदा। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाल में बुधवार को जनसुनवाई हुई। राजीव गॉधी सेवा केन्द्र नाल पर देवास परियोजना के तृतीय निर्माण हेतु सामाजिक समाघात प्रभाव के अन्तर्गत प्रभावित ग्राम नाल एवं नाथियाथल की भूमि अधिग्रहण हेतु प्रभावित खातेदारों की जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवाई के दौरान प्रभावित लोगो की सूची अनुसार एक-एक का नाम बोलते हुए उनके द्वारा दिये गये सुझावो का रजिस्टर में दर्ज किए गए। लोगो द्वारा बताया गया कि उन्हे मकान, कृषि भूमि, रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनके लिए सभी सुविधाओ युक्त आवासीय कॉलोनी बनवाई जावे।जिसमे विद्यालय, चिकित्सालय एवं अन्य सभी सुविधाए भी उपलब्ध करवाई जाए। जनसुनवाई में उपस्थित विधायक प्रताप लाल गमेती ने कहा की विस्थापित होने वाले परिवारो के लिए सभी आवश्यक सुविधाएॅ दी जावे। जो लोग खातेदारी भूमि के अलावा बिलानाम/वन विभाग की भूमि में बसे हुए है, उन्हे भी मकान, जमीन दी जावे और अवाप्त भूमि की डी.एल.सी. का 4 गुणा मुआवजा दिया जावे। डेम निर्माण के लिए स्थानीय लोगो को रोजगार एवं उनके पास उपलब्ध संसाधनो को किराये पर लिया जावे।मत्स्य पालन एवं पता काश्त की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। स्थानीय लोगों के लिए पानी का हिस्सा सुरक्षित रखा जावे जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल एवं सिंचाई हेतु पानी मिल सके। लोगो द्वारा बताया गया कि अवाप्त भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए अवाप्ति का बैंक खाता एक बैंक में नही खुलवाया जाकर एक से अधिक बैंको में खुलवाया जावे, जिससे लोगो को समय पर भुगतान प्राप्त हो सके।उपखण्ड अधिकारी डॉ.नरेश सोनी द्वारा सभी को पुरा आश्वासन दिया गया कि भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकारी अधिनियम 2013 के अनुसार कार्यावाही कर अधिकाधिक लाभ दिया जाने का प्रयास किया जायेगा। जन सुनवाई के दौरान विधायक प्रताप लाल गमेती, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिपेन्द्र सिंह राठोड़, उपखण्ड अधिकारी डॉ॰ नरेश सोनी, तहसीलदार ओम सिंह लखावत, अधिशाषी अभियन्ता हेमंत पनड़िया, सरपंच कोगाराम गमेती एवं अन्य अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!