तेरापंथ कन्या मंडल का पाॅजिटिव ओरा क्रिएशन वेबिनार सम्पन्न

 अपने विचारों को चाय बनाए, उबाले ,छाने और पी जाए-     हिमांशु जोशी
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के मार्गदर्शन में तेरापंथ कन्या उदयपुर के बैनर तले पर्सोनीफाइ पाॅजिटिव ओरा क्रिएशन वेबिनार शासन श्री मुनि सुरेश कुमार जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। मुनि सुरेश कुमार के नमस्कार महामंत्रोच्यारण से शुरू हुए वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता लेखक व मोटिवेशनल स्पीकर हिमांशु जोशी ने ए. बी. सी., ए. बी. ए, और ए. बी.बी सिद्धांत से बताया कि अपना समय पाॅजिटिव निर्माण में निवेश करें वरना जिन्दगी उपलब्धियों के बिना खर्च हो जाएगी। अपने आपको हर एक रिश्तें में चैक करें कि मैं कही ऐसा तो किसी के बारे किसी को नहीं कह रहा हूँ जो मैं उस व्यक्ति के सामने ना कह सकता। अगर हम पंख खोलकर उड़ना चाहते है तो अपने आचार, विचार, आहार और व्यवहार की पड़ताल कर लें कि कुछ नेगेटिव तो हम अपने अंदर नहीं ले जा रहे है। अपने विचारों को रोज चाय बनाए, बाॅयल करे, फिर छाने और पी जाए तभी आप पाॅजिटिव ओरा क्रिएट कर औरो को प्रभावित कर सकते हैं।
– राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल श्रीमती अर्चना भंडारी ने कहा-मुनियों, साध्वीयों की ओरा 30 से 60 मिटर होता है, इसलिए हमें उनके सान्निध्म में बेठना अच्छा लगता है। बात कोई भी हो हमेशा हाॅ से शुरू करे, कर्मो का निर्धारण और  लेश्या ओरा से जुड़ा है।
मेवाड़ प्रभारी अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल डॉ॰नीना जी कावडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
 तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सीमा पोरवाल, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा बोहरा ने स्वागत, आभार- सहसंयोजिका कृति नांद्रेचा ने ज्ञापित किया।
मंच संचालन रिद्धिजैन व निधी कोठारी ने, होस्ट दिविशा लोढा, पलक इंटोदिया, कुणाल जैन व सुश्री दीक्षा हिरण ने मुख्य वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया।
स्वागत गान मे कोमल गांधी व हनी पोरवाल का सहयोग व झील,अनुषा,मनस्वी,काव्या,प्रांजल ,मुदिता ने किया।
मंगलाचरण सुश्री प्रेक्षा बोहरा ,लक्षी जैन, चहल पोरवाल,निष्ठा जैन,टीना चपलोत ने किया।
पायल पोखरणा कोठारी द्वारा लिखित पॉजिटिव इन – पॉजिटिव आउट परिसंवाद को कृति नांदरेचा, सयानी नागोरी, आँचल धाकड़, निशी सुराणा,हर्षिता पोरवाल ,साक्षी जैन ने प्रस्तुत किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!