पेंशनर के जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई

उदयपुर, 11 दिसंबर। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार राजस्थान सिविल पेंशनर द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि दिनांक 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त निदेशक पेंशन भारती राज ने बताया कि पेंशनर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में प्रातः 10ः30 से शाम 4ः30 बजे तक उपस्थित होकर अपना डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि पेंशन कार्यालय उदयपुर द्वारा अब तक आधार नम्बर से ऑथेन्टीकेडेट बायोमेट्रिक मशीन द्वारा 650 एवं मोबाइल एप से फैस ऑथेन्टिकेशन द्वारा 167 डिजीटल जीवन प्रमाण कुल 817 डिजिटल प्रमाण पत्र बनाये जा चुके है।

राज्य निर्यात पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए आवेदन आमंत्रित
उदयपुर, 11 दिसंबर। राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों को उनकी एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस के आधार पर चयनित कर पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित हैं। योजना की जानकारी एवं आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। राज्य की निर्यात इकाइयों संबंधित वित्तीय वर्ष के आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर पूरी तरह भरे गए आवेदन पत्र (दो प्रतियों में) को मूल ही जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, उदयपुर कार्यालय में 31 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!