आयुर्वेद पंचकर्म शिविर के पहले दिन उमड़ी भीड़

उदयपुर 11 दिसम्बर। पंचकर्म चिकित्सा पद्धति में बढ़ते रुझान को देखते हुए आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार उदयपुर में निःशुल्क 26 वें पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का शुभारम्ां सोमवार को भगवान धन्वन्तरि का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में जोड़ो का दर्द, माइग्रेन, सायटिका, अवस्कुलर नेक्रोसिस, एडी में दर्द, बालों की समस्या का उपचार के लिए कटीबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, स्थानिक स्वेदन, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन, बस्तीकर्म आदि विधाओं द्वारा रोगियों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर में डॉ शैलेन्द्र शर्मा, डॉ मिथिलेश शाक्यवाल, डॉ ऋतू पाटीदार, डॉ नितिन, डॉ अनीता मीणा, वरिष्ठ कम्पाउण्डर शैलेन्द्र राज पुरोहित नर्स इंदिरा डामोर शंकरलाल खराडी कंचन कुमार डामोर कन्हैया लाल नागदा चंद्रेश परमार अंजना बारोट हेमंत पालीवाल  गरीमा मीणा भगवती लाल लोधा परिचारक गजेन्द्र आमेटा लालुराम गमेती सेवायें दे रहे है।

बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर बैठक आज
उदयपुर, 11 दिसंबर। आगामी दिनों में उदयपुर में आयोजित होने वाले उदयपुर पक्षी मेले की तैयारियों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे चेतक सर्कल स्थित वन भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी। यह जानकारी उप वन संरक्षक अरुण कुमार डी ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!