मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग

उदयपुरी। शहर के रामपुरा क्षेत्र के हर्षनगर के लोग गुरुवार को एक खाली प्लॉट पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में उतर गए। उन्होंने जिला कलक्टर, नगर निगम आयुक्त तथा अंबामाता थानाधिकारी को ज्ञापन देकर नाराजगी जताई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा होता है तो वह आंदोलन पर उतर जाएंगे।
लोगों ने बताया कि विरोध के बावजूद शहरी वार्ड 10 के एक खाली प्लॉट पर मोबाइल कंपनी का टावर लगाने का काम जोरों पर है। जिसको लेकर क्षेत्रीय पार्षद के साथ स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि आवासीय क्षेत्र में ना तो कोई वाणिज्यिक गतिविधि संचालित की जा सकती। जबकि टावर लगाएजाने से रेडिएशन का खतरा बढेगा तथा लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय, जिला प्रशासन और पुलिस इस काम को नहीं रोकती तो आम जनता एकत्रित होकर इस काम को रोकेगी।
पास में स्कूल और अस्पताल भी
लोगों ने बताया कि हर्षनगर में जिस खाली प्लॉट पर जिओ कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। उसके पास ही सरकारी स्कूल मौजूद है। जबकि नियमानुसार किसी अस्पताल तथा विद्यालय के पास मोबाइल टावर नहीं लगाा जा सकता। लोगों ने बताया कि टावर से निकलने वाले रेडिएशन के चलते स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। यहां सरकारी स्कूल में लगभग 300 बच्चे पढ़ते हैं। पास ही अस्पताल भी है, जहो रोगियों का उपचार मिलता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!