बीसीआई एजुकेशन की ऑफिशियल मीटिंग सीपीएस स्कूल में आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बीसीआई कनेक्ट 4.0 को स्कूल के एनुअल फंक्शन की तरह भव्य बनाने की तैयारी

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के एजुकेशन चैप्टर की ऑफिशियल मीटिंग भूपालपुरा स्थित सीपीएस स्कूल में आयोजित हुई। मीटिंग में बीसीआई के पदाधिकारियों एवं मेंबर्स ने भाग लिया। इस दौरान एजुकेशन सेक्टर से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी प्रोग्राम को लेकर चर्चा की गई।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि एजुकेशन किसी भी समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। बीसीआई के माध्यम से एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर नए अवसर और बेहतर नेटवर्किंग उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बीसीआई के सभी चैप्टर को मिलकर ऐसे प्रोग्राम आयोजित करने चाहिए, जिससे बिजनेस के साथ-साथ एजुकेशन सेक्टर को भी नई दिशा मिल सके।

बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन की मैनेजमेंट में आयोजित होने वाले बीसीआई कनेक्ट 4.0 को स्कूल के एनुअल फंक्शन की तरह भव्य बनाया जाएगा। इसके लिए खास तैयारियां की जाएंगी। प्रोग्राम में एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि उन्हें नेटवर्किंग और आपसी सहयोग के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिल सके।

बीसीआई ग्लोबल डायरेक्टर आरिफ शेख ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा से अधिक महत्व आपसी सहयोग का होना चाहिए। हर शिक्षण संस्थान की अपनी खूबियाँ और ताकत होती हैं, लेकिन जब शिक्षा जगत के नेतृत्वकर्ता एक साथ आकर अपने ज्ञान, अनुभव, बेहतर कार्यप्रणाली, टेक्नोलॉजी और संसाधनों को साझा करते हैं, तो पूरे शिक्षा जगत को इसका लाभ मिलता है।

बीसीआई एजुकेशन की सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने चैप्टर की एक्टिविटीज और आगामी प्रोग्राम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी मेंबर्स के सहयोग से चैप्टर की गतिविधियों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

ट्रेजरर प्रियेश जैन ने चैप्टर के मैनेजमेंट और अन्य विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सभी प्रोग्राम की बेहतर प्लानिंग और मैनेजमेंट से आयोजन को सफल बनाया जा सकता है तथा मेंबर्स को अधिक से अधिक अवसर मिल सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. अलका शर्मा, पूनम राठौड़, सुरभि खत्री, शालिनी उपाध्याय, नीलम पटवा, मुकेश माधवानी, आरिफ शेख, प्रहलाद सिंह राव, प्रियेश जैन, देवेंद्र सिंह करीर, डॉ. गोविन्द, डॉ. हीना खान, अखिल उपाध्याय, हरीश, डिम्पल श्रीमाली, दीपेश सहित अन्य मेंबर्स उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!