जनसांख्यिकीय बदलावों और उनके प्रभावों का अध्ययन करने उदयपुर पहुंची केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जिला कलेक्ट्रेट में ली अधिकारियों बैठक, स्वंयसेवी संगठनों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों से भी किया संवाद

उदयपुर, 27 नवंबर। केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार की जनसांख्यिकीय परिवर्तन से संबंधित उच्च स्तरीय समिति ने शुक्रवार को उदयपुर का दौरा किया। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य एवं समिति सदस्य डॉ. शमिका रवि की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इससे पूर्व शुक्रवार सुबह समिति ने स्वयंसेवी संगठनों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रतिनिधियों से जिले में जनसांख्यिकीय बदलावों, उनके प्रभावों और स्थानीय परिस्थितियों को लेकर फीडबैक लिया।

मध्याह्न पश्चात अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले के विकास, जनसांख्यिकीय स्थिति और समय के साथ हुए बदलावों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विगत दशकों में जिले में हुए जनसांख्यिकीय परिवर्तनों तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों पर चर्चा की गई। समिति ने जिले में श्रम, रोजगार, परिवहन, पलायन, अपराध दर, शिक्षा एवं चिकित्सा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित तथ्यात्मक आंकड़े और जानकारियां प्राप्त कीं।

समिति द्वारा विविध क्षेत्रों में हुए बदलावों, वर्तमान स्थिति और संबंधित पहलुओं के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सीआर देवासी, एडीएम दीपेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!