सखी क्लब मितवा सोसायटी एवं फेम फोर्स क्लब का शपथग्रहण समारोह आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी एवं फेम फोर्स की नवगठित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह आज ओपेरा गार्डन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नीलिमा खेतान ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
सखी क्लब की नई कार्यकारिणी में शिल्पी गुप्ता प्रेसिडेंट ,नीतू सरूपरिया सेक्रेटरी एवं मधु भंडारी को ट्रेज़रर नियुक्त किया गया एवं फेम फोर्स क्लब में आयुषी पोरवाल अध्यक्ष, उमा अग्रवाल सचिव एवं नेहा पोरवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
सखी क्लब संरक्षिका श्रीमती कविता मोदी एवं फ्रेम फोर्स संरक्षिका तृप्ति मोदी ने वर्ष 2022-23 मे क्लब की गतिविधियों के बारंे मंे अवगत कराया। नई कार्यकारिणी के अन्य सदस्याओं मोनिका शाह , निधि कुंभट, सुनीता मोदी ,मंजू सिंघटवाडिया, रंजना चौधरी, रीना मांडावत , रेखा असावा, माधुरी तलेसरा, मधु खमेसरा, सुनीता पोरवाल ने भी शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन आलोक पगारिया ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!