अहिंसा संगोष्ठीः 2023 का किया आयोजन,विजेता प्रतिभागियों का किया सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। साधना सदन में अहिंसा संगोष्ठीः 2023 का आयोजित किया गया। एनजीओ के फाउंडर अभिषेक भंडारी एवं पारुल भंडारी ने बताया कि प्रोग्राम में 10 स्कूल एवं दो कॉलेज के कुल 39 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

निर्णायक के तौर पर चित्तौड़ से समाजसेवी मधु मट्ठा,समाजसेवी मनोहर कावड़िया,राजमल भंडारी, हिम्मत तातेड ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। विशेष वक्ता के तौर पर मोहम्मद हुसैन बोहरा ने शाकाहार पर विचार रखें और स्वयं के शाकाहार की तरफ बढ़ने का आश्वासन दिया।

श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति के निखिल खंडेलवाल ने भी विचार व्यक्त किए। धर्मेश चपलोत, अशोक चपलोत ने अहिंसा पर विचार रखें। कार्यक्रम के संयोजक विशाल सामोता ने सभी निर्णायकों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एनजीओ के को-फाउंडर पारुल भंडारी ने किया। भण्डारी ने द प्रोग्रेसिव नेशन की गतिविधियों के बारे में बताया।

प्रतियोगिता में प्रथम भूमि सामोता, द्वितीय विवेक वजर, तृतीय सोनाली तातेड रहे। सभी विजेताओं को ट्राफी एवं हिम्मत तातेड की तरफ से नगद पुरस्कार दिया। द प्रोगेसिनेशन नेशन एनजीओ ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट एवं सर्टिफिकेट दिए। एनजीओ के फाउंडर अभिषेक भंडारी ने लेदर,दूध, अंडा, वीगन, कॉस्मेटिक आइटम्स, दवाइयां आदि के बारे में बच्चों को समझाया। राजमल भंडारी ने एनजीओ के अहिंसात्मक गतिविधियों के लिए राशि की घोषणा की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!