रावत राजपूत समाज की खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित

फतहनगर। चंगेड़ी में रावत राजपूत समाज संभाग सभा मातृकुंडिया के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 28 दिसम्बर से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

प्रतियोगिता में कबड्डी,खो-खो, क्रिकेट, वाॅलीबाॅल, मैराथन दौड़, साफा बांध,महिला रसाकशी, निबंध प्रतियोगिता आदि खेलकूद शामिल किए गए हैं। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने पर पारितोषित प्रदान किया जाएगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष भैरूसिंह गोपालपुरा, उपाध्यक्ष कैलाशसिंह नवानिया, युवा अध्यक्ष कैलाशसिंह बराड़ा, स्थानीय गांव से निर्भयसिंह , हरीसिंह सुरावत, मांगूसिंह, उदयसिंह, गोरधनसिंह, राजेंद्रसिंह, करणसिंह, प्रकाशसिंह, ईश्वर सिंह,अरविंदसिंह,लक्ष्मणसिंह, तेजसिंह आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!