*महिपाल भूता जिलामंत्री ओर सभाध्यक्ष डाया लाल यादव बनने पर भव्य स्वागत*

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के चुनाव सम्पन्न*
बांसवाड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के जिला चुनाव महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशलबाग में रविवार देर रात सम्पन्न हुए जिसमें सतीश जोशी ने बताया कि निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए  जिसमें  जिलाध्यक्ष नवीन जोशी जिलामंत्री महिपाल भूता ओर सभाध्यक्ष डाया लाल यादव के निर्विरोध निर्वाचन पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई।
जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश जोशी पर्यवेक्षक अशोक शर्मा एवं प्रदेश सभाध्यक्ष ललित आर पाटीदार प्रदेश उपसभाध्यक्ष हेमलता परमार ओर पूर्व जिला ध्यक्ष अनिल व्यास ने निर्विरोध निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निर्वाचन अधिकारी सतीश जोशी ने बताया कि निर्विरोध चुनाव जिसमें अध्यक्ष नवीन जोशी जिलामंत्री महिपाल भूता, सभाध्यक्ष डाया लाल यादव, सहित उपसभाध्यक्ष नानूराम डामोर ,महिला उपसभाध्यक्ष अलका वर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश पाटीदार कार्यकारी अध्यक्ष लोकेश पंड्या, जिला उपाध्यक्ष लोकेश पटेल ,महिला मंत्री खुशलता भट्ट ,उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा डाया लाल यादव ,महिला उपाध्यक्ष सुनीता सोनी, संयुक्त मंत्री महिपाल भाटिया ,कार्यालय मंत्री भूपेश वर्मा , क्षेत्रीय संगठन मंत्री हीरालाल कटारा आदि निर्वाचित हुए ।
इस अवसर पर समारोह में महेश ओडा ,कैलाश ,कुलदीप ,चेतन निर्मल सिह, नारायण सिंह राणावत ,गणेश डामोर बदन लाल डामोर जितेंद्र नगमेश लहरी आदि शिक्षक ने समारोह को संबोधित किया ।
इधर आज सोमवार को घाटोल  मुख्यालय पर महिपाल भूता जिलामंत्री ओर सभाध्यक्ष डाया लाल यादव बनने पर भव्य स्वागत किया गया।
ओर जिला शाखा को मजबूत करने हेतु दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क समस्या संकलन अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!