फतहसागर झील पर सुरों की मण्डली के सुर साधकों ने मधुर स्वर लहरियां बिखेरीं -माधवानी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर –  सुरो की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की सुरों की मण्डली के सुर साधकों ने सुर-प्रभाती-1 कार्यक्रम अन्तर्गत रविवार सुबह अपनी सरगम से शहर की धड़कन फतहसागर झील की पाल पर  अपने सुरीले गीतों का जादू बिखेर कर मॉर्निंग वॉकर्स और संगीत-प्रेमियों को आह्लादित कर दिया.

इस इवेंट में जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. कीर्ति जैन ने भी शिरक़त की और गीत गुनगुनाया.

प्रोग्राम डायरेक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मुंबई के जूहू बीच पर होने वाली साप्ताहिक संगीतीय प्रस्तुतियों की तर्ज़ पर लेकसिटी में भी हर महीने के दूसरे रविवार को सुबह शहर के सार्वजनिक स्थलों पर मण्डली के सुर साधक  अपनी गायकी से जनता का मनोरंजन करते हुए आज सुरीला आग़ाज़ किया है, जो संगीत के सफ़र का मील का पत्थर साबित होगी.

कड़ी इसमें अरुण चौबीसा,  राजेन्द्र चित्तौड़ा,  मुकेश माधवानी, महावीर प्रसाद जैन, चेतना जैन, पुष्कर गौड़,  ललित कुमार जैन, अजीतसिंह खींची,  कौस्तुभ, विष्णु वैष्णव, कमल जुनैजा, दिलीप जैन एवं अम्बालाल साहू ने अपनी प्रस्तुतियां दीं.

कार्यक्रम में शहर के लोकप्रिय और अनुभवी गायक कैलाश कैवल्या, ख़ुशबू जैन, महेन्द्र चावला सहित कई सुर-रसिकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर झील के प्राकृतिक सौन्दर्य और मधुर संगीत का लुत्फ़ उठाया.

अगले महीने दूसरे रविवार फिर मिलने का वादा किया. माधवानी ने सबका आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!