हर माह जरूरतमंदों को राशन वितरीत कर रही लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर, सहार चेरिटेबल फाउण्डेशन और सहायता ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हर माह सभी 220 ज़रूरतमंदो बेवा,विधूर,परित्यगता, विकलांग,बीमार को राशन वितरीत करती है और उसी के तहत आज 220 लोगों को खाद्य सामग्री वितरीत की गई। गत जनवरी 2023 से बराबर खाद्य सामग्री वितरण की जा रही है।
अध्यक्ष डॉ खलील अगवानी ने बताया कि माह रमज़ान के लिए खाद्य सामग्री वितरण के लिए फॉर्म भरे जा रहे है। प्रोजेक्ट मैनेजर अमरिन ने बताया कि रोज़गार प्रशिक्षण 1 दिसंबर से फिर से शुरु किया जा रहा है जिसमंे सिलाई, मेंहदी,ब्यूटी पार्लर, बेसिक कम्प्यूटर, कोचिंग, स्कूल -होम वर्क और अरबी उर्दू का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके लिये भर्ती शुरू हो गई है।
डॉ.खलील अगवानी ने बताया कि जो सामुहिक विवाह सम्मेलन 26 नवम्बर को आयोजित होने वाला था चुनाव होने के कारण अब 28 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा, साथ ही पूर्व मे ंसामूहिक विवाह सममेलन में शादी कर चुके वर-वधुओं इस सम्मेलन में प्लॉट दिया जायेगा।
अध्यक्ष डॉ खलील अगवानी ने बताया कि सोसायटी ने मेरा वोट मेरा अधिकार आभियान के अन्तर्गत सभी को वोट करने की अपील की है। खाद्य सामग्री वितरण के मौके पर हाजी अब्दुल लतीफ मंसूरी, अमरीन हाजी सलीम अगवानी , अब्दुल शरीफ,शमीम बानो,शानुखान ,कार्तिक,शमीम बानो, असलम खान ,अरमान ,अजीज मोहमद,हाजी मुख्तियार मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!