उदयपुर, 2 अगस्त। शहर के नजदीकी बड़ी गांव में तेंदुए का आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। आबादी क्षेत्र में घूमते तेंदुए तथा दुधारू पशुओं का शिकार किए जाने से उनकी चिंता बढ़ गई है। सरपंच मदन पंडित ने वन विभाग को सूचित कर गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शाम गहराते ही लोग घरों से निकलने से डरने लगे हैं।
सरपंच पंडित एवं पंचायत समिति सदस्य मंजू सुथार ने बताया कि तेंदुए के आतंक को लेकर कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया गया और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की गई लेकिन प्रशासन द्वारा इस की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि आबादी क्षेत्र में घुसने लगा तेंदुआ पशुपालकों के बाड़ों में घुस कर बछड़ों का शिकार करने लगा है। बीती रात भी तेंदुए ने बाड़े में बंधे गाय के बछड़े का शिकार कर लिया।
शहर के नजदीकी बड़ी गांव में तेंदुए का आतंक
