फतहनगर-सनवाड़ में धूमधाम से निकली कावड़ यात्रा 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
फतहनगर. महाकाल कावड़ यात्रा संघ के तत्वावधान में आयोजित कावड़ यात्रा धूमधाम से निकाली गयी.  कावड़ यात्रा विलासी कुई सनवाड़ से  गाजे बाजे के साथ रवाना हुई. सबसे आगे कावड़िए, विविध रूप धरे भोले के  भक्त एवं पीछे भोले की झांकियां चल रही थी. कावड़ यात्रा सनवाड़ के प्रमुख मोहल्लों से होते हुये फतहनगर के प्रताप चौराहा, नया बाजार, द्वारिकाधीश मंदिर, हॉस्पिटल रोड, सब्जी मंडी, बस स्टैंड होते हुए शनि मंदिर पहुंची जहां भोले का अभिषेक किया गया एवं महा आरती व प्रसाद वितरण के साथ आयोजन को विराम दिया गया.  कावड़ यात्रा में पालिका उपाध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधि शामिल हुए.
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!