उदयपुर, 11 दिसम्बर(ब्यूरो): जिले की टीडी थाना पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी फैलीराम ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पडूणा निवासी हरीश पुत्र अमरा मीणा को जावर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 28 नवम्बर को दुष्कर्म पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि पीड़िता 22 नवम्बर की रात करीब एक बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी हरीश पुत्र अमरा मीणा उसके कमरे में घुसकर चारपाई के नीचे छिपकर बैठ गया था। आरोपी को पता था कि विवाहिता मकान के एक अलग हिस्से में अकेले ही रात को सोती थी। शौच के बाद विवाहिता के लौटने के बाद उसने पीड़िता के गले पर चाकू लगा दिया और डरा—धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी दी। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो परिजन आए लेकिन तब तक आरोपी फरर हो चुका था। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका के निर्देशन में करने को कहा था।
जावर थाना पुलिस ने दबोचा दुष्कर्मी
