17 वर्ष छात्र में मेजबान उदयपुर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

स्टेट बॉक्सिंग में छात्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू
उदयपुर 5 अक्टूबर। शिक्षा विभाग उदयपुर एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल कलडवास के तत्वाधान में चल रही शिक्षा विभाग की पांच दिवसीय 67वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 17 व 19 वर्ष आयू वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज गुरुवार को छात्रा वर्ग के 26 क्वार्टर फाइनल मुकाबले माउंट लिटर ज़ी स्कूल की बॉक्सिंग रिंग पर एवं चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव में छात्र 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम राउंड के 217 मुकाबले पूरे होने के बाद सांयकालीन सत्र में दूसरे राउंड के मुकाबले खेले गए वही खेल गांव की दूसरी बॉक्सिंग रिंग पर 19 वर्ष छात्र वर्ग के पहले राउंड के 51 मुकाबले खेले गए । 17 वर्ष छात्रा वर्ग में क्वार्टर फाइनल सहित अभी तक कुल 264 मुकाबले खेले जा चुके हैं । प्रतियोगिता में भाग ले रहे मेजबान उदयपुर जिला बॉक्सिंग दल के कोच सरदार सिंह राणावत, सहायक कोच हिम्मत सिंह एवं दल प्रभारी धवल कुमार माली और प्रबंधक जयसिंह ने बताया कि उदयपुर जिले के अधिकांश मुक्केबाजों ने अपना पहला राउंड जीत कर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है । उदयपुर का भावेश चौधरी गत वर्ष का राज्य स्तरीय रजत पदक विजेता टीम में खेल रहा है, उदयपुर टीम में जयदीप सोनी, भानु प्रताप सिंह राणावत , आदित्य राज सिंह ,प्रियवर्धन सिंह तंवर , आरुष बाबू, यश खोखर , प्रीतेश कुमावत और लक्ष्यराज चौहान ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है । राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर निदेशालय से प्रतिनियुक्त किए गए प्रतियोगिता के संयोजक अजय फौजदार ने बताया कि खेलगांव में दोनों ही रिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर की है और यहां अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुसार ही सारे मुकाबले करवाए जा रहे हैं । प्रतियोगिता के आयोजन सचिव वर्धमान सिंह नरूका ने बताया कि खेलगांव में राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक व प्रतियोगिता संयोजक अजय फौजदार एवम राजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में निर्णायक के रूप में व्याख्याता शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन सिंह राव, संदीप सोनी, प्रताप सिंह राठौड़ तथा विजेंद्र कुमार , उम्मेद बाराशर ,सुनील नागदा, गजेंद्र शर्मा धीरज नागदा, आनंद सिंह चौहान ,
विजयेश कुमार राजक , महावीर सिंह हाडा ,भरतसिंह ,रोबिनसिंह ,राजेश गोदारा, चयन समिति सदस्य पुष्पेंद्र परमार ,नरेंद्र बागराना रूपलाल खटीक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संयोजक अजय फौजदार ने बताया कि प्रतिभागी हर जिले से विभिन्न वेट कैटेगरी में अलग-अलग मुक्केबाज भाग ले रहे हैं । फौजदार ने बताया कि बॉक्सिंग के नियमानुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले मुक्केबाजों को क्रमशः स्वर्ण ,रजत एवं कांस्य पदक दिए जाते हैं लेकिन फाइनल मुकाबले में प्रथम स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाला मुक्केबाज ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाता है । इसलिए महत्वपूर्ण यह है कि नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुक्केबाजों को अपना पूरा दमखम दिखाना पड़ेगा और गोल्ड मेडल जीतना होगा । आज
खेलगांव मैं चल रही छात्र वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण करने के लिए उदयपुर डाइट कार्यालय से वरिष्ठ व्याख्याता शारीरिक शिक्षा एवं पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण दास वैष्णव पहुंचे और 19 वर्ष छात्र के प्रथम मुकाबले के मुक्केबाजों से परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरू करवाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!