हीरो मोटर्स का नया इलेक्ट्रिक टू व्हीलर स्कूटर विडा प्रो 1 मनामा मोटर्स पर लॉन्च

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। मनामा मोटर्स पर आज विश्व की सबसे अधिक दूपहिया वाहन निर्माता कंपनी के द्वारा इलेक्ट्रिक दूपहिया विडा प्रो को लांच किया गया। जिसका उद्घाटन महाराज कुंवरानी निवृत्ति कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर 5 ग्राहकों को चाबी सौंपी गई।
निदेशक हुसैन मुस्तफा ने बताया कि उदयपुरवासियों में हीरो इलेक्ट्रीक वाहन को लेकेर उत्साह देखा जा रहा है। इसीलिए अब हीरो मोटो कॉर्प कंपनी ने इलेक्ट्रिक दूपहिया अपने आप मे बेहतरीन खूबियों से सुसज्जित इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतारा है।
हीरो कंपनी से क्षेत्रीय सेल्स मेनेजर हिमांशु जैन ने बताया कि 40 प्लस सिक्योरिटी व कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ दो रिमूवेबल बैटरी, 5 वर्ष व 50 हजार किलोमीटर की वारंटी, 110 किलोमीटर रियल वर्ल्ड रेंज, 20 डिग्री इंक्लाइन कैपेसिटी, कीलेस फीचर्स, टीएफटी टच स्क्रीन टेबलेट जैसी और भी आकर्षक फीचर्स है। विडा प्रो 1 पावरेड बाय हीरो इलेक्ट्रिक पांच रंगो मे उपलब्ध है। ग्राहक अपनी पसंद का चुनिंदा मॉडल एवं वीडा वर्ल्ड पर मात्र 499 रूपये से बुकिंग करवा सकते है साथ ही यह इलेक्ट्रिक दूपहिया वाहन कम्पनी के अधिकृत फाइनेंस के द्वारा किस्तों पर भी उपलब्ध है। विडा प्रो 1 टेस्ट राइड के लिए भी उपलब्ध है।
समारोह में रॉयल मोटर्स के निदेशक शेख शब्बीर के.मुस्तफा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!